Close

Recent Posts

ਪੰਜਾਬ

जनता से जुड़ कर भाजपा बना आज विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक दल : अश्वनी शर्मा

जनता से जुड़ कर भाजपा बना आज विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक दल : अश्वनी शर्मा
  • PublishedApril 6, 2020

अश्वनी शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं की तरह घर पर ही मनाया भाजपा का 40 वां स्थापना दिवस

पठानकोट : 6 अप्रैल । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के 40 वें स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है और कहाकि आज देश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर है । विश्व-व्यापी कोरोना महामारी के चलते देश के प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी व् भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का स्थापना दिवस अपने-अपने घरों में रह कर भाजपा के नए ध्वज लगा कर व् भाजपा के संस्थापक नेताओं प. दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व् अटल बिहारी वाजपाई को पुष्प अर्पित कर मनाने के लिए आह्वान किया गया था ।

इसके चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की तरह अपने घर में ही भाजपा ध्वज व् संस्थापक नेताओं को पुष्प अर्पित कर स्थापना दिवस मनाया I शर्मा ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 में हुई थी।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहाकि आज भाजपा 20 करोड़ से जयादा सदस्यों वाला विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है I शर्मा ने कहाकि  भाजपा का जनाधार और विश्वास बढने का मुख्य कारण प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी, भाजपा के रष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व् केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह के सटीक, एहम व जनता तथा देश के हित में लिए गए फैसले हैं, जिसको पूरा विश्व सराह रहा है ।

शर्मा ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर हम सभी को अपने संस्थापक सदस्यों, नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करना चाहिए, जिनके परिश्रम से आज भाजपा को यह गौरव प्राप्त हुआ है और आज भाजपा भारतीय राजनीति में कीर्तिमान साथ्पित करते हुए प्रचंड बहुमत से देश की सत्ता पर दूसरी बार आसीन हुई है I शर्मा ने कहाकि आज भाजपा भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है और देश की जनता सहित विश्व के देशों को भी इससे बहुत उम्मीदें हैं I

      अश्वनी शर्मा ने कहाकि आज सारे विश्व की तरह भारत भी कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रहा है और हम बहुत खुश-किस्मत हैं कि हमें प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी जैसा प्रधान सेवक मिला है जो देश व् जनता के हित में बहुत ही सटीक व् अहम फैसले लेने में सक्षम है और आज उनके सटीक फैसले की बदौलत ही हमारा देश इस महामारी से होने वाले बहुत बड़े मानवीय नुक्सान से बचने में सफल हुआ है I शर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के दिशानिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ गरीब व् जरूरतमंदों की मदद करें तथा एकजुट होकर देश की जनता को साथ लेकर भारत को कोविड-19 से मुक्त करने में सहयोग करें ।’

      अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भाजपा भारत की गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप देश के पुनर्निर्माण और गरीब कल्याण की कल्पना को साकार कर रही है और इस कार्य में देश की जनता भी उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है । शर्मा ने कहाकि हमें गर्व है कि आज इस विषम परिस्थिति में भाजपा का हर कार्यकर्ता व् देश की जनता कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई में मोदी जी के मिलकर कोरोना को हराने तक साथ मिलकर लड़ रही है I

Written By
The Punjab Wire