Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

गुरु नानक पार्क की सुध ले प्रशासन- परमिंदर गिल

गुरु नानक पार्क की सुध ले प्रशासन- परमिंदर गिल
  • PublishedFebruary 1, 2020

गुरदासपुर। भारतीय जनता पार्टी गुरदासपुर जिलाध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल ने भाजपा की मीटिंग लेने के बाद प्रैस बयान जारी करते हुए कहा कि देश गुरुनानक देव जी का 550 वां प्रकाश उत्सव मना रहा है। गुरदासपुर में गुरुनानक देव जी के नाम पर बने गुरुनानक पार्क में हर तरफ अव्यवस्था का आलम है। इस पार्क की लाईटें बंद पड़ी हैं, बच्चों के झूले टूटे हुए हैं,फव्वारे खराब हो चुके हैं और सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। यहां पर सुबह शाम लोग सैर करने आते हैं,पार्क में फैली गंदगी देख कर लोगों को बहुत दुख होता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से इस पार्क की तरफ ध्यान देने,इसे सुंदर बनाने, बच्चों के लिए नये झूले लगाने,नई लाईटें लगाने,फव्वारे ठीक करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। 

इस मौके पर उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह थमन, पार्षद राम लाल, रजिंद्र बैंस, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह बग्गा, आईटी सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष पंडित विनोद कालिया,गुलशन सैनी,राज चौहान, करुण शर्मा, जिला मीडिया सह प्रभारी अतुल महाजन, सुखजिंदर सिंह बथवाला, जसबीर सिंह, रंजीत सिंह,साजन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Written By
The Punjab Wire