ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

पंजाब मंत्रीमंडल में फेरबदल की अफवाहों पर लगा विरामचिंह

पंजाब मंत्रीमंडल में फेरबदल की अफवाहों पर लगा विरामचिंह
  • PublishedJanuary 28, 2020

नही हो रहा कोई मंत्रीयों के विभागों में कोई फेरबदल

चंडिगढ़। पंजाब में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगवाई वाले मंत्रीमंडल में फेरबदल की उठ रही ​अफवाहों पर विराम चिंह लग गया है। फिलहाल पंजाब मंत्रीमंडल में किसी प्रकार का कोई फेरबदल नही किया जा रहा है। यह बस अफवाहे मात्र है। इस संबंधी किसी भी प्रकार की कोई चर्चा नही चल रही । यह विराम चिंह खुद कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठकुराल की ओर से अपने टविटर के जरिए देकर लगाया गया।

 गौर रहे कि मीड़िया तथा आम जनता में यह चर्चा चरम पर चल रही थी कि पंजाब मंत्रीमंडल में जल्द फेरबदल ​हो सकता है। इस संबंधी ठकुराल ने कहा कि अभी ऐसा फिल्हाल अफवाहों के ​सिवाए कुछ नही है। अगर ऐसा कु​छ होगा तो उसकी जानकारी दी जाएगी।

Written By
The Punjab Wire