Close

Recent Posts

CORONA ਸਿਹਤ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

डाक्टर अबरोल ने दी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि,अस्पताल में अब आधे दाम पर बदले जाएंगे घुटनें

डाक्टर अबरोल ने दी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि,अस्पताल में अब आधे दाम पर बदले जाएंगे घुटनें
  • PublishedDecember 22, 2020

गुरदासपुर, 22 दिसंबर (मनन सैनी)। अबरोल मेडिकल सेंटर में अब आधे दाम पर बदले जाएंगे घुटने। इस बात की जानकारी अस्पताल के चेयरमैन डाक्टर अजय अबरोल ने खुद दी है। डाक्टर अबरोल द्वारा यह फैसला गत दिनों स्वर्ग सिधार गई अपनी माता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लिया गया है।

जानकारी देते हुए डाक्टर अजय अबरोल ने बताया कि गत 14 दिसंबर को उनकी माता श्रीमती सुशीला देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। जबकि उनके पिता पूर्व विधायक राज कुमार अबरोल का पहले ही निधन हो चुका है। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता हमेशा जन सेवा को पहले देते रहे। उनकी प्रेरणा से ही उन्होंने विदेश में डाक्टरी की पढ़ाई करने के बावजूद अपने छोटे और सीमावर्ती जिला गुरदासपुर के लोगों को बढ़िया सेहत सुविधाएं मुहैय्या करवाने के उद्देश्य से मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाया है। उन्होंने बताया कि वह अपने पिता की याद में हर साल कुछ न कुछ सेवा कार्य करते हैं और अब उन्होंने अपनी मां को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अपने अस्पताल में अगले तीन महीनों तक घुटनें बदलने के लिए आधी फीस लेने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि घुटनें बदलने की जरूरत अधिकत्तर बुजुर्गों को पड़ती है। इस लिए उनके मन में यह ख्याल आया कि बुजुर्गों के लिए कुछ करना ही उनकी माता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने बताया कि जन सेवा की प्ररेणा उन्हें अपने माता-पिता से विरासत में मिली है। इस विरासत को वह अपने आखिरी दम तक निभाएंगे।

Written By
The Punjab Wire