Close

Recent Posts

ਪੰਜਾਬ

देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों का योगदान अतुलनीय, सबसे अधिक दी कुर्बानियां: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों का योगदान अतुलनीय, सबसे अधिक दी कुर्बानियां: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा
  • PublishedAugust 15, 2020

कहा, जिस हौंसले व हिम्मत से स्वतंत्रता की लड़ाई जीती थी, उसी तरह कोरोना पर भी पा लेंगे जल्द फतेह

होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जियाण को स्मार्ट स्कूल किया घोषित

होशियारपुर, 15 अगस्त ( डाॅ अदिति बख्शी)। पंजाब के  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पुुलिस लाइन, होशियारपुर में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म अदा की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, डी.आई.जी. रणवीर सिंह खटड़ा व एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने जिला वासियों को अमन-शांति व सद्भावना बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब ने सबसे अधिक कुर्बानियां दी है व देश की स्वतंत्रता के लिए शहादत पाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों में से 80 प्रतिशत पंजाबी थे। उन्होंने दुश्मनों को धूल चटाने पर तीनों सेनाओं को सलाम करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए अर्ध सैनिक बलों व पुलिस की ओर से भी कुर्बानियां दी गई है, जिसके लिए मैं इनकी ओर से दिए गए योगदान को भी सलाम करता हूं।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों को घर मुहैया करवाने के लिए पुडा, गमाडा में आरक्षण 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 3 प्रतिशत कर दिया है। अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह हमने हौंसले व हिम्मत से स्वतंत्रता की जंग जीती थी, उसी तरह कोरोना को पर भी हम जल्द फतेह पा लेंगे। उन्होंने कोरोना से जंग लडऩे वाले सभी फ्रंट लाइन योद्धाओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में डट कर अपनी सेवाएं दी हैं।

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि शहीदों क वारिसों के लिए पंजाब सरकार ने बहुत प्रयास किए। शहीद हुए जवानों के पारिवारिक सदस्यों को 50 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई व उनकी वित्तिय सहायता भी की गई। इस दौरान श्री अरोड़ा ने होशियारपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जियाण को स्मार्ट स्कूल घोषित करते हुए कहा कि  घर-घर रोजगार योजना के माध्यम से जहां रोजगार के मौके दिए जा रहे हैं।  सरकार ने 58 हजार के करीब सरकारी नौकरियां दी है जबकि निजी क्षेत्र में यह गिनती 4 लाख के करीब बनती है। श्री अरोड़ा ने कहा कि 7 लाख से ज्यादा  नौजवानों को स्व रोजगार शुरु करने में सहायता की गई है। सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर में 325 करोड़ की लागत से शहीद ऊधम सिंह जी को समर्पित सरकारी मैडिकल कालेज बनवाया जा रहा है, इसके अलावा 151 करोड़ की लागत से 7 अन्य प्रोजैक्ट भी शुरु किए गए हैं। होशियारपुर के गांव बजवाड़ा में 25 करोड़ी की लागत से आर्मड फोर्सिज प्रीप्रेटरी इंस्टीट्यूट भी खुलने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री की ओर से राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म अदा करने के बाद परेड कमांडर डी.एस.पी(एच) गुरप्रीत सिंह गिल के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने मुख्य मेहमान को सलामी दी।

Written By
The Punjab Wire