ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

फौज में भर्ती करवाने के एवज में सात लाख की ठगी, मामला दर्ज

फौज में भर्ती करवाने के एवज में सात लाख की ठगी, मामला दर्ज
  • PublishedDecember 7, 2019


गुरदासपुर। फौज में भर्ती करवाने के एवज में सात लाख की ठगी मारने संबंधी थाना धारीवाल की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अपराध शाखा गुरदासपुर की ओर से जांच के बाद ​दो आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एएसआई वैष्णों दास ने बताया कि शिकायतकर्ता सतनाम सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी बल्लडवाल थाना बटाला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। ​शिकायतकर्ता ने बताया ​कि सर्बजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गज्जू गाजी थाना घुम्मनकलां तथा निरंजन सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी गुरदासनंगल ने उनके साथ फौज में भर्ती करवाने के आरोप में ठगी मारी है।


उक्त आरोपियों ने उनके बेटे नवप्रीत सिंह को फौज में भर्ती करवाने के लिए पांच लाख रुपए लिए। जबकि इसी तरह नरिंदर सिंह के लड़के लवप्रीत सिंह को फौज में भरती करवाने के लिए साढ़े पांच लाख रुपए लिए। फौज में भर्ती न करवाने पर पैसे वापिस मांगने पर आरोपियों ने उसे साढ़े तीन लाख रुपए नकद वापिस कर शेष राशी के चेक दिए। चेक जब बैंक में लगाए गए तो बैंक में पैसे न होने के कारण चेंक बांउस हो गए। जबकि नरिंदर सिंह के साढ़े पांच लाख रुपए भी वापिस नही किए गए। इस संबंधी अपराध शाखा की ओर से जांच के बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

Written By
The Punjab Wire