Close

Recent Posts

CORONA ਪੰਜਾਬ

आई.ए.एस. अधिकारी कोरोनावायरस आपदा प्रबंधन और राहत कोष के लिए एक दिन के वेतन का योगदान डालेंगेे

आई.ए.एस. अधिकारी कोरोनावायरस आपदा प्रबंधन और राहत कोष के लिए एक दिन के वेतन का योगदान डालेंगेे
  • PublishedMarch 23, 2020

आई.पी.एस. और पी.पी.एस. अधिकारियों द्वारा कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में डटे पुलिस मुलाजि़मों के लिए एक दिन का वेतन देने का ऐलान

चंडीगढ़, 23 मार्च: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ के लिए एक महीने का वेतन देने का योगदान डालने का ऐलान किया है। इसी तरह कोरोनावायरस के खि़लाफ़ शुरु की गई लड़ाई में अपना योगदान डालते हुए पंजाब के आई.ए.एस. अधिकारियों ने भी अपना एक दिन का वेतन देने का फ़ैसला किया है। राज्य के आई.पी.एस. और पी.पी.एस. अधिकारियों ने इस ख़तरनाक वायरस से निपटने के लिए किये जा रहे यत्नों में शामिल पंजाब पुलिस के मुलाजि़मों के कल्याण के लिए एक दिन का वेतन दान करने का ऐलान किया है।

एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समूह मंत्रीमंडल द्वारा कोरोनावायरस आपदा प्रबंधन और राहत कोष के लिए दान के रूप में एक महीने का वेतन देने का योगदान डाला जायेगा। पंजाब कैडर के आई.ए.एस. अधिकारियों ने ऐलान किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक दिन के वेतन का योगदान डालने का फ़ैसला किया है जिससे कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए लगाए कफ्र्यू से प्रभावित होने वाले परिवारों की सहायता की जा सके। डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने कहा कि इंडियन पुलिस सर्विस और पंजाब पुलिस सर्विस के अधिकारी स्वैच्छा से पुलिस कल्याण कोष के लिए एक दिन के वेतन का योगदान डालेंगे जिससे राज्य भर में कोरोनावायरस की महामारी के विरुद्ध जंग में सेवाएं निभा रहे पुलिस मुलाजि़मों के लिए कल्याण कार्य किये जा सकें।

गुप्ता ने बताया कि राज्य में 121 आई.पी.एस. और 809 पी.पी.एस. अधिकारियों के एक दिन के वेतन के योगदान के रूप में 33.2 लाख रुपए के लगभग बनता है। उन्होंने बताया कि इस राशि को बहादुर पुलिस मुलाजि़मों के लिए प्रबंध करने और विभिन्न कल्याण कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए राज्य सरकार के यत्नों के प्रति दृढ़ वचनबद्धता और समर्पित भावना से डटे हुए हैं।

Written By
The Punjab Wire