Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

मनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने सूबा सरकार के खिलाफ जताया रोष

मनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने सूबा सरकार के खिलाफ जताया रोष
  • PublishedFebruary 20, 2020

मिनी सचिवालय में किया रोष प्रदर्शन।
नवदीप शर्मा,

पठानकोट। पंजाब स्टेट मनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की ओर से जिला महासचिव विशालवीर के नेतृत्व में मिनी सचिवायल में रोष प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रधान गुरनाम सैनी भी पहुंचे। महासचिव विशालवीर ने बताया कि 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को पुरानी पैंशन स्कीम के तहत लाना, छठे पे-कमीशन को समयबद्ध किया जाए, पे-कमीशन जारी करने में देरी पर कर्मचारियों को 20 फीसदी अंतरिम राहत तुरंत जारी की जाए, 2018-जनवरी/जुलाई और जनवरी 2019 की डीए की किस्तें जारी की जाएं।

इसके अलावा 35 महीनों को बकाया रिलीज किया जाए, प्रति कर्मचारी वार्षिक 2400 रुपए जजिया टेक्स रद्द किया जाए, प्रोबेशन पीरियड को 2 साल किया जाए, पंजाब सिवि सचिवालय और क्षेत्रीय दफ्तरों में दर्जाचार कर्मचारियों की खाली पोस्टों को भरा जाए, कैशलेस हेल्थ स्कीम की त्रुटियां दूर कर दोबारा लागू की जाए, केंद्रीय पैट्रन पर सेवानृवित की सीमा 60 साल की जाए इत्यादि यूनियन की मुख्य मांगें हैं। इसी के रोष स्वरूप 24 फरवरी को चंडीगढ़ में रोष रैली निकाली जाएगी।

इस मौके पर कप्तान सिंह, वासू खजूरिया, गुरदीप सफरी, राजन, नीना, सचिन शर्मा, राजदीपक, विकास, सतिंद्र शर्मा, मुल्खराज, अमित महाजन, लखविंद्र, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, कुलबीर सिंह, राजेश कुमार, गुलशन व सुनील उपस्थित रहे।

Written By
The Punjab Wire