ਪੰਜਾਬ ਵਿਦੇਸ਼

जर्मन आधारित फर्यूडेनबर्ग ग्रुप के सी.ई.ओ. द्वारा पंजाब में 400 करोड़ रुपए के निवेश करने संबंधी कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ चर्चा

जर्मन आधारित फर्यूडेनबर्ग ग्रुप के सी.ई.ओ. द्वारा पंजाब में 400 करोड़ रुपए के निवेश करने संबंधी कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ चर्चा
  • PublishedFebruary 18, 2020

चंडीगढ़, 18 फरवरी: जर्मन आधारित फर्यूडेनबर्ग ग्रुप के सी.ई.ओ. उलरिक केर्बर ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ राज्य में ऑटोमोटिव क्षेत्र में 50 मिलियन यूरो (400 करोड़ रुपए से अधिक) के निवेश करने संबंधी चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने ग्रुप को विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार पंजाब में ग्रुप को विस्तार करने में पूरा सहयोग और समर्थन देगी। श्री केर्बर ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान बताया कि उनका ग्रुप अपने इस नये प्रोजैक्ट के लिए उचित स्थानों की पहचान करने के लिए इन्वैस्ट पंजाब के साथ निरंतर संपर्क में है जिसको जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जायेगा। उन्होंने इन्वैस्ट पंजाब के सकारात्मक रवैए की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी प्रस्तावित योजना को अमली रूप देने में इन्वैस्ट पंजाब द्वारा हर संभव मदद की जा रही है।

सी.ई.ओ. ने मुख्यमंत्री को बताया कि फर्यूडेनबर्ग ग्रुप का हिस्सा वाईब्रकौस्टिक इंडिया ऑटोमोटिव उद्योग में एन.बी.एच. सप्लाई करने वाला प्रमुख ग्रुप है जो 19 देशों में मौजूदगी दर्ज करवा रहा है और मार्केट शेयर में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है। उन्होंने कहा कि ऑडी, बी.एम.डब्ल्यू, मर्सडीज़ और वोलवो आदि बड़ी कंपनियों को भी यही ग्रुप मुख्य तौर पर सप्लाई करता है।
वाईब्रकौस्टिक इंडिया के जगमिन्दर बावा ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह को बताया कि ग्रुप ने अपना काम 20 साल पहले मोहाली में शुरू किया था और 1700 रोजग़ार की संभावना पैदा की थी। उन्होंने कहा कि वाईब्रकौस्टिक इंडिया ने वाईब्रकौस्टिक इंडिया और मैसर्ज फर्यूडेनबर्ग सीलिंग टेक्रोलॉजी दोनों के लिए निवेश करने के प्रस्ताव पर भी काम किया है।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ग्रुप के यत्नों की प्रशंसा की और कहा कि नये प्रस्तावित प्रोजैक्ट से राज्य में निवेश की भावना को और बढ़ावा मिलेगा जबकि इससे रोजग़ार निर्माण के मौके अलग से पैदा होंगे। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार की निवेश समर्थकी नीतियों और उद्यमियों के नये विश्वास से राज्य में मार्च 2017 से अब तक 60,000 करोड़ रुपए के करीब निवेश ज़मीनी स्तर पर हो चुका है।

जि़क्रयोग्य है कि फर्यूडेनबर्ग ग्रुप एक ग्लोबल प्रौद्यौगिकी समूह है जिसका हैडक्वार्टर जर्मनी में है। यह ग्रुप मोबिलिटी, ऊर्जा, कैमीकल्स, हाऊसहोल्ड, टेक्स्टाईल जैसे कई क्षेत्रों में काम करता है। इस ग्रुप के 60 के करीब देशों में 50,000 कर्मचारी हैं और 2018 में इसका कुल टर्नओवर 9.4 बिलियन यूरो से अधिक था।

मीटिंग में सलाहकार इन्वैस्ट पंजाब मेजर बी.एस. कोहली (सेवामुक्त), इन्वैस्ट पंजाब के सी.ई.ओ. रजत अग्रवाल, अतिरिक्त सी.ई.ओ. ईशा कालिया और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव जितेंद्र जोरवाल भी उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire