Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते परेशान हुए उपभोक्ता

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते परेशान हुए उपभोक्ता
  • PublishedFebruary 1, 2020

दो दिन की हड़ताल के कारण 500 करोड़ का कामकाज प्रभावित

गुरदासपुर। आज दूसरे दिन भी बैंकों में हड़ताल होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूरदराज से आए लोगों को बैंक बंद होने के कारण बैरंग ही लौटना पड़ा। उधर बैंक कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों को जल्द स्वीकारना किया गया तो वह सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे।

बैंक कर्मचारियों ने बताया कि उनके पिछले लंबे समय से लटकती आ रही मांगों को सरकार द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा है जिसके चलते उनकी ओर से हड़ताल करने का कार्यक्रम रखा गया जिसके बाद शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन हड़ताल की गई। उन्होंने बताया कि 2 दिन हड़ताल होने के कारण 500 करोड़ का कामकाज प्रभावित हुआ है। यदि सरकार ने आने वाले दिनों में उनकी मांगों को स्वीकार ना किया तो वह लगातार कामकाज ठप कर प्रदर्शन करेंगे।

वही बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बुजुर्ग महिला माया देवी को पेंशन नहीं मिली। वह पेंशन लेने के लिए अपने बेटे और बहू के साथ आई थी मगर उसे बेरंग ही खाली हाथ लौटना पड़ा। इसके अलावा शहर के ज्यादातर एटीएम में पैसे भी खत्म हो गए थे जिसके कारण लोगों को पैसे के लिए तरसना पड़ा।

Written By
The Punjab Wire