Close

Recent Posts

ਪੰਜਾਬ

छह सिविल और पुलिस अधिकारियों का तबादला

छह सिविल और पुलिस अधिकारियों का तबादला
  • PublishedJanuary 30, 2020

चंडीगढ़, 30 जनवरी:पंजाब सरकार ने आज दो आई.ए.एस., एक आई.पी.एस., दो पी.सी.एस. और एक पी.पी.एस. अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार श्री मनप्रीत सिंह आई.ए.एस. को विशेष सचिव, पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास नियुक्त किया गया है, जबकि उनकी जगह श्री अरविन्द पाल सिंह संधू आई.ए.एस. को फाजि़ल्का का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसी तरह मिस पूनम सिंह पी.सी.एस. को सहायक कमिश्नर (शिकायतें) फाजि़ल्का के तौर पर तबदील किया गया है, जबकि श्री विनोद कुमार बांसल पी.सी.एस. को एस.डी.एम. अबोहर नियुक्त किया गया है।प्रतिनिधि के मुताबिक श्री विवेक शील सोनी आई.पी.एस. को एस.एस.पी. फाजि़ल्का नियुक्त किया गया है, जबकि श्री भुपिन्दर सिंह पी.पी.एस. का तबादला एस.एस.पी. फिऱोज़पुर के तौर पर नियुक्त किया गया है।

Written By
The Punjab Wire