ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

चिन्मय मिशन ने करवाया 141वें मासिक राशन वितरण समारोह

चिन्मय मिशन ने करवाया 141वें मासिक राशन वितरण समारोह
  • PublishedJanuary 12, 2020

गुरदासपुर। रविवार को चिन्मय मिशन की ओर से 141वें मासिक राशन वितरण समारोह राम सिंह दत्त मेमोरियल हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रमम का आगाज मुख्य अतिथि सुखजिंदरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के एमडी मनजिंदर कौर गिल और इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सविंदर सिंह गिल ने ज्योति प्रज्वलित  करके किया। इस मौके पर 101 जरूरतमंद महिलाओंं को एक हजार प्रति महिला के हिसाब से राशन वितरित किया गया। जबकि इससे पहले राकेश एवं उनके दल पूजा, नमन, राखी व विवेक ने भजन प्रस्तुत किए। 

इस दौरान मिशन के प्रधान हीरा अरोड़ा ने आए हुए मुख्य मेहमानों  का स्वागत करते हुए मिशन के उद्देश्य, गतिविधि और सेवा प्रकल्प पर प्रकाश डालते हुए मुख्य मेहमानों के सहयोग का वर्णन करते हुए उनके अभिनंदन किया। डॉ चरणदास शास्त्री ने मकर संक्रांति से आरंभ होने वाले उतरर्याण तथा दक्षिणआयन के अध्यात्मिक पक्ष  को स्पष्ट किया। सचिव केके शर्मा ने महिला साक्षात्कर  का विवरण प्रस्तुत किया। मनजिंदर कौर गिल ने महिलाओं को स्वावलंबी बनकर आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। जबकि आज के सहयोगी सविंदर सिंह गिल ने संसार के वैभव/ ऐश्वर्य के साधनों को परमात्मा द्वारा दिए हुए खिलौने बताए। उन्होंने अपना उद्दाहरण देकर महिलाओं को अपना आत्म बल बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। मिशन के सेवा प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए अपने सहयोग का आश्वासन दिलाया। इसके बाद मिशन के पदाधिकारियों ने आए हुए मुख्य मेहमान को स्नेह उपहार देकर सम्मानित किया तथा उन्हीं द्वारा राशन वितरण हुआ। 

अंत में धन्यवाद, राष्ट्रगान, शांति पाठ तथा लोहड़ी के उपलक्ष्य में रेवड़ी, मूंगफली का प्रसाद दिया।  इस मौके पर डॉक्टर नवदीप गंडोत्रा, रोहित महाजन, इंदरजीत सिंह बाजवा, अशोक पुरी, सुरजीत सिंह, रविंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, अशोक महाजन, मनोहर, जगदीश अरोड़ा, नवीन शर्मा, कमलजीत शर्मा, जोशी आदि उपस्थित थे। 

Written By
The Punjab Wire