Close

Recent Posts

ਪੰਜਾਬ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

मंत्रीमंडल द्वारा भारत सरकार के दिव्यांगों के लिए कानून की तर्ज पर पर्यटन और सांस्कृतिक नीतियों में संशोधन को मंजूरी

मंत्रीमंडल द्वारा भारत सरकार के दिव्यांगों के लिए कानून की तर्ज पर पर्यटन और सांस्कृतिक नीतियों में संशोधन को मंजूरी
  • PublishedJanuary 9, 2020

चंडीगढ़, 9 जनवरी:पर्यटन को दिव्यांगों के लिए और ज्य़ादा आसान बनाने के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब मंत्रीमंडल ने गुरूवार को दिव्यांगों के अधिकार कानून, 2016 की पालना करते हुए पंजाब राज्य सांस्कृतिक नीति, 2017 और पंजाब राज्य पर्यटन नीति 2018 में ज़रूरी संशोधनों को मंजूरी दे दी है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा पास की गई आर.पी.डब्ल्यू.डी. के अनुसार राज्य सरकार के सभी विभागों को इससे सम्बन्धित धाराओं को अपनाने और शामिल करने की ज़रूरत है।

इसी तरह मंत्रीमंडल ने आर.पी.डब्ल्यू.डी. एक्ट के सैक्शन 29 की कुछ धाराओं को पंजाब राज्य सांस्कृतिक नीति 2017 और पंजाब राज्य पर्यटन नीति 2018 में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।मंत्रीमंडल ने पंजाब राज्य सांस्कृतिक नीति 2017 में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष प्रबंधों सम्बन्धी पैरा 10.8 की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। यह दिव्यांगों के हितों और योग्यता को देखते हुए दिव्यांग कलाकारों और लेखकों को सुविधाएं, समर्थन और सहयोग देने से सम्बन्धित है जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों तक कला को पहुंचाना, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए नाच और कला में भाग लेने के लिए सुविधाएं मुहैया करवाना और सांस्कृतिक और कला विषयों के कोर्सों को फिर डिज़ाइन करके इन कोर्सों में हिस्सा लेने की सुविधा प्रदान करना शामिल है।

इसी तरह दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष प्रबंधों को पंजाब राज्य पर्यटन नीति 2018 में शामिल किया गया है जिसके अंतर्गत दिव्यांग व्यक्तियों को पंजाब राज्य में पर्यटन स्थानों का दौरा करने के लिए सुविधाएं और सहायता प्रदान करना, अपाहिज व्यक्तियों के लिए कला को पहुंच योग्य बनाना और मनोरंजन केन्द्रों और अन्य संबंधित गतिविधियों को उत्साहित करना है।जि़क्रयोग्य है कि पंजाब राज्य सांस्कृतिक नीति 2017 को मंत्रीमंडल द्वारा 24 अगस्त 2017 को मंजूरी दी गई थी।

इस नीति का मुख्य आधार, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में कला और संस्कृति को शामिल करना, लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल करना और सांस्कृतिक और मानवीय नैतिक मूल्यों को सांस्कृतिक आदान प्रदान के द्वारा उजागर करना है। इसी तरह राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंजाब राज्य पर्यटन नीति 2018 को मंत्रीमंडल ने 15 फरवरी, 2018 को मंज़ूरी दे दी थी।

Written By
The Punjab Wire