ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ ਵਿਦੇਸ਼

ननकाना साहिब में हमले के 2 दिन बाद पाकिस्तान के पेशावर में एक सिख की हत्या

ननकाना साहिब में हमले के 2 दिन बाद पाकिस्तान के पेशावर में एक सिख की हत्या
  • PublishedJanuary 5, 2020

पेशावर। पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर हमले के 2 दिन बाद पेशावर में रविवार को एक अज्ञात युवक ने एक सिख युवक की हत्या कर दी। सिख युवक का शव चमकानी थाना क्षेत्र में मिला।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक का नाम परविंदर सिंह है। वह पत्रकार हरमीत सिंह का भाई था।वह मलेशिया का रहने वाला है और एक माह के लिए पाकिस्तान आया था। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी पत्रकार हरमीत सिंह का भाई परविंदर शादी की शॉपिंग के लिए बाजार गया था। तभी उसकी हत्या कर दी गई।

अगले माह थी परविंदर की शादी

 परविंदर की अगले माह शादी थी और वह उसी की तैयारियों के लिए अपने भाई हरमीत सिंह के यहां पेशावर आया था।इस घटना से पाकिस्तान में रह रहे सिख समुदाय में गुस्सा बढ़ सकता है। उल्लेखनीय है कि हाल में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव करते हुए नाम बदलने तक की चेतावनी जारी की थी।


क्षेत्र में तनाव को देखते हुए शनिवार को प्रशासन ने सिखों को नगर कीर्तन करने की अनुमति नहीं दी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में अब भी तनाव बरकरार है जिसके कारण नगर कीर्तन की इजाजत नहीं मिली।

Written By
The Punjab Wire