Close

Recent Posts

ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों ने तोड़ी आम लोगों की कमर-पाहड़ा

पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों ने तोड़ी आम लोगों की कमर-पाहड़ा
  • PublishedJune 5, 2021

गुरदासपुर, 05 जून (कुमार)। पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने हर वर्ग की मुश्किलें बढ़ा दी है। लेकिन केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल के दामों को कंट्रोल करने पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उक्त विचार नगर कौंसिल के प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने जारी प्रैस ब्यान में व्यक्त किए।

पाहड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ने अच्छे दिन आएंगे, का नारा लगाकर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन लोगों को अच्छे दिन दे नहीं पाए। बल्कि उल्टा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहेहै। इससे पहले जब केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तो प्रति बैरल कीमतें कहीं अधिक होने के बावजूद पेट्रोल व डीजल के दाम 65 व 45 से ऊपर नहीं गए थे। हालांकि उस समय विपक्ष में बैठी भाजपा को यह दाम भी बहुत अधिक लगते थे और भाजपा नेता आए दिन कीमतों के विरोध में रोष प्रदर्शन करते थे, लेकिन अब पेट्रोल व डीजल की कीमतें प्रति बैरल में भारी कमी आई है। इसके बावजूद दाम कम होने की बजाए लगातार बढ़ते ही जा रहे है। जो कि लोगों की समझ से परे है।
पाहड़ा ने कहा कि अगर इसी तरह से पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ते रहे तो उक्त दोनों के चलते लगातार बढ़ रही महंगाई लोगों के मुंह का नवाला भी छीन लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा लोगों को एकजुट कर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दाम कम करने का दबाव बनाया जाएगा। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर प्रयास करेगी।

Written By
The Punjab Wire