Close

Recent Posts

ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

पंजाब में भाजपा व कांग्रेस के साथ कोई समझौता नही करेगी बसपा- बैनीपाल

पंजाब में भाजपा व कांग्रेस के साथ कोई समझौता नही करेगी बसपा- बैनीपाल
  • PublishedDecember 6, 2020

गुरदासपुर, 6 दिसंबर। पंजाब में बहुजन समाज पार्टी भाजवा व कांग्रेस के साथ कोई समझौता नही करेगी। यह जानकारी बहुजन समाज पार्टी की गुरदासपर के सतगुरु रविदास बेगमपुरा एनक्लेव में आयोजित बैठक के दौरान पंजाब के प्रभारी रणधीर सिंह बैनीपाल ने व्यक्त किए। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जे पी भगत ने की। रणधीर सिंह बैनीपाल बैठक में बतौर मुख्य मेहमान, जबकि पंजाब महासचिव डॉक्टर नक्षत्रपाल सिंह व मनजीत सिंह अटवाल और माझा इंचार्ज रछपाल सिंह राजू विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए।

बैठक का संचालन धर्मपाल भगत जिला कोऑर्डिनेटर ने किया। इस दौरान रछपाल सिंह राजू ने अपने संबोधन में बसपा वर्कर्स को पार्टी की मजबूती और वार्षिक आर्थिक सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य मेहमान पंजाब प्रभारी बेनीपाल ने बसपा के एक को देखकर हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि थोड़े से पदाधिकारियों के एकत्र होने की उम्मीद थी। लेकिन इतनी भारी संख्या में एकत्र देखकर उनका उत्साह और खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें माझा मजबूत होने के संकेत मिल रहे है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रधान कुमारी मायावती के आदेशों के अनुसार पंजाब में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए एक महीने में से करीब 25 दिन पार्टी की मजबूती के लिए दे रहे है। पंजाब में भाजपा व कांग्रैेस पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।  इस बार पंजाब में बसपा की सरकार जरुर बनेगी। पार्टी वर्कर्ज को बूथ तक मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान जिला प्रधान जेपी भगत ने वर्कर्ज, समर्थक द्वारा मिली सहयोग राशि को भेंट किया गया।

Written By
The Punjab Wire