Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਪੰਜਾਬ

पंजाब सरकार द्वारा 54 शिक्षा अधिकारियों और प्रिंसीपलों का तबादला

पंजाब सरकार द्वारा 54 शिक्षा अधिकारियों और प्रिंसीपलों का तबादला
  • PublishedMay 10, 2020

चंडीगढ़, 10 मई: पंजाब सरकार ने आज एक आदेश जारी करके शिक्षा विभाग के 54 अधिकारियों और प्रिंसीपलों का तबादला कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग द्वारा इन तबादलों और तैनातियों की सूची जारी की गई है। प्रवक्ता के अनुसार जगजीत सिंह प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. पुखराली, रोपड़ को जि़ला शिक्षा अधिकारी (एस.एस.) पठानकोट में तैनात किया गया है।

इसी तरह परमिन्दर सिंह बराड़, प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. बाजाखान, फऱीदकोट को जि़ला शिक्षा अधिकारी (एस.एस.) फऱीदकोट, हरदीप सिंह प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. काला नंगल, गुरदासपुर को जि़ला शिक्षा अधिकारी (एस.एस.) गुरदासपुर, सुखवीर सिंह जी.एस.एस.एस. खुहियां सरवर, फ़ाजिल्का को जि़ला शिक्षा अधिकारी (ई.ई.) फ़ाजि़ल्का, राजीव कुमार प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. रुपाना (जी), श्री मुक्तसर साहिब को जि़ला शिक्षा अधिकारी (ई.ई.) फिरोज़पुर, सरबजीत सिंह उप जि़ला शिक्षा अधिकारी (एस.एस.) संगरूर को जि़ला शिक्षा अधिकारी मानसा, सुरजीत पाल प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. बहरामपुर, गुरदासपुर को जि़ला शिक्षा अधिकारी (ई.ई.) गुरदासपुर और राज कुमार खोसला प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. धमाना, रूपनगर को जि़ला शिक्षा अधिकारी (एस.एस.) रूपनगर तैनात किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार इसी तरह शिक्षा विभाग ने शिक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद 46 प्रिंसीपलों का तबादला किया है।

Written By
The Punjab Wire