Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਪੰਜਾਬ

जल संसाधन, पुडा और टाऊन एंड कंट्री प्लैनिंग विभागों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.10 करोड़ रुपए का योगदान

जल संसाधन, पुडा और टाऊन एंड कंट्री प्लैनिंग विभागों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.10 करोड़ रुपए का योगदान
  • PublishedApril 17, 2020

सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने सहायता के लिए अधिकारियों / कर्मचारियों की की सराहना

आम लोगों को भी खुले दिल से सहयोग करने की की अपील

चंडीगढ़, 17 अप्रैल: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अपील पर अमल करते हुए पंजाब शहरी विकास अथॉरिटी (पुडा), डायरैक्टोरेट ऑफ टाऊन एंड कंट्री प्लैनिंग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 करोड़ 10 लाख 70 हज़ार रुपए का योगदान दिया गया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस महामारी से लडऩे के लिए पुडा के अधिकारियों / कर्मचारियों ने 45.50 लाख रुपए और टाऊन एंड कंट्री प्लैनिंग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 5.20 लाख रुपए राज्य सरकार की सहायता के लिए दिए गए हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों ने कोरोनावायरस से लडऩे के लिए 1.60 करोड़ रुपए सहायता के तौर पर दिए हैं।

जि़क्रयोग्य है कि इन विभागों के अधिकारियों / कर्मचारियों ने यह योगदान अपने वेतन में से दिया है। आवास निर्माण एवं शहरी विकास और जल संसाधन मंत्री श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने जानलेवा वायरस के विरुद्ध लडऩे के लिए आगे आने के लिए अधिकारियों / कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस संकट के समय इन अधिकारियों / कर्मचारियों का राज्य के लोगों के साथ एकजुटता दिखाना एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव ए. वेनू प्रसाद और आवास निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सरवजीत सिंह द्वारा अपने सभी स्टाफ सदस्यों की सहायता से दिया गया यह योगदान काबिल-ए-तारीफ़ है।

जि़क्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सरकारी अधिकारियों / कर्मचारियों, राजनैतिक नेताओं और अन्य सभी क्षेत्रों से सम्बन्धित लोगों का बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है।

Written By
The Punjab Wire