Close

Recent Posts

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
  • PublishedDecember 16, 2019

गुरदासपुर। थाना सिटी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के दो दोपहिया वाहन बरामद किए है। पकड़े गए इस गिरोह का एक सदस्य पहले ही गुरदासपुर जेल में बंद है।
थाना प्रभारी कुलवंत सिंह मान ने बताया कि सब इन्सपैक्टर कंवलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस पार्टी को सूचित किया कि दोपहिया वाहन चोरी करने गिरोह में मैंबर सुखविन्द्र सिंह उर्फ बिटटू पुत्र दलबीर सिंह निवासी शहजादा नंगल गुरदासपर, राम तीर्थ पुत्र अशोक कुमार तथा गुरप्रीत सिंह निवासी संगलपुरा रोड़ गुरदासपुर तथा निखिल पुत्र शाम लाल निवासी नंगल कोटली गुरदासपुर मोटरसाइकिल आदि चोरी करने के आदि है। यह लोग  दोपहिया वाहन चोरी कर आगे बेचने का धन्धा भी करते है। इस गिरोह का मैंबर गुरप्रीत सिंह गुरदासपुर जेल में बंद है जबकि बाकि तीन मैंबर चोरी के वाहनों के साथ आज शहर में चोरी के वाहन बेचने के लिए आ रहे हैं।
जिस संबंधी कंवलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गुरू नानक पार्क के पास नाका लगा कर दोपहिया वाहनों की चैकिंग शुरू की। चैकिंग दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवान तथा एक स्कूटरी पर सवार एक नौजवान को रोक कर पूछताश की गई । जिसमें  आरोपियों ने अपनी पहचान सुखविन्द्र सिंह,राम तीर्थ तथा निखिल बताई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनके पास जो वाहन है वह उन्होंने चोरी किए हुए है तथा बेचने के लिए जा रहे है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा कुछ ओर वाहन बरामद होने की सम्भावना है। जबकि गुरप्रीत सिंह को अदालत से प्रोटैक्शन वारंट प्राप्त कर पूछताछ के लिए जेल से लाया जाएगा।

Written By
The Punjab Wire