Close

Recent Posts

CORONA ਪੰਜਾਬ

भाजपा का मंतव जनता की सेवा, सत्ता को लाभ का माध्यम नहीं बनाया : अश्वनी शर्मा

भाजपा का मंतव जनता की सेवा, सत्ता को लाभ का माध्यम नहीं बनाया : अश्वनी शर्मा
  • PublishedJuly 4, 2020

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लॉक-डाउन के दौरान गरीब व जरुरतमंदों की यथासम्भव की सेवा I

पठानकोट: 4 जुलाई-प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा “सेवा ही संगठन” अभियान के तहत देश के सात राज्यों के प्रदेशिक पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 की महामारी के दौरान केंद्र सरकार की भूमिका तथा इस दौरान जनता के हित्तार्थ लिए गए फैसलों व उठाये गए क़दमों पर विस्तृत बातचीत की और जानकारी मुहैया करवाई I प्रधानमंत्री ने ख़ुद इस मामले में पहल करते हुए लॉक-डाउन के दौरान हर राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की I इस दौरान देश के सभी राज्यों से प्रदेश के पदाधिकारियों सहित पंजाब से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पठानकोट से इस बैठक में भाग लेकर संगठन के शीर्ष नेताओं व प्रधानमंत्री मोदी के विचार सुने I

अश्वनी शर्मा ने इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश में लॉक-डाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनता की सेवा में किये गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई है I शर्मा ने कहाकि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान देश की गरीब व् जरूरतमंद जनता के हित्त में लिए गए फैसले के तहत डी.बी.टी. के माध्यम से महिलाओं व बज्रुगों के खातों में पैसे भेजना, किसानों को आर्थिक मदद, छोटे व् बड़े उद्धयोगों को आर्थिक मंदों से निकालने के लिए कई तरह के आर्थिक लाभ देने के चलते आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी के उअथाये क़दमों की सराहना कर रहा है I उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री मोदी के सटीक व कुशल नेतृत्व के चलते आज विश्व के अधिकतम देश भारत के साथ मित्रता का हाथ मिलाने के लिए आगे आ रहे हैं I प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के चलते आज भारत का नाम विश्व-पटल पर रोशन हुआ है I शर्मा ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी के संस्कार ही भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा भाव उत्पन्न करते हैं और हमारे लिए जनता की निस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है I
      इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायिका सीमा देवी, जिला भाजपा अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विपन महाजन, महामंत्री सुरेश शर्मा, विनोद दीवान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू गुप्ता, पूर्व मेयर अनिल वासुदेव, अनिल रामपाल, एस.के. पुंज व सोशल मीडिया इंचार्ज बिंदा सैनी भी उपस्थित थे I

Written By
The Punjab Wire