ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

पुरानी ​रंजिश के चलते किया हमला, मामला दर्ज

पुरानी ​रंजिश के चलते किया हमला, मामला दर्ज
  • PublishedDecember 9, 2019

गुरदासपुर। पु​रानी रंजिश के चलते हमला करके व्यक्ति को घायल करने के आरोपों के तहत थाना दोरांगला की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में भजन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी नौशहरा ने बताया कि 25 नवंबर को वह अपने परिवार समेत अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान सोहन सिंह पुत्र झंडा सिंह व गुरदेव सिंह उर्फ शिंदा पुत्र सोहन सिंह निवासी नौशहरा​​ रिवायती हथियारों से लैस होकर आएऔर उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हमला करने के उपरांत आरोपी फरार हो गए। उसने बताया कि पुरानी रंजिश के तहत ही हमलावरों ने हमला किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पीडि़त व्यक्ति के ब्यानों के आधार पर उक्त अरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Written By
The Punjab Wire