Close

Recent Posts

CORONA ਪੰਜਾਬ

लुधियाना में पुष्पिंद्र सिंघल और नवांशहर में पूनम मानिक होंगी भाजपा जिलाध्यक्ष

लुधियाना में पुष्पिंद्र सिंघल और नवांशहर में पूनम मानिक होंगी भाजपा जिलाध्यक्ष
  • PublishedMay 20, 2020

लुधियाना शहरी, नवांशहरके जिलाध्यक्षों समेत अन्य प्रकोष्ठों के कन्वीनरों के नाम घोषित।

नवदीप शर्मा

पठानकोट।प्रदेश भाजपा ने लुधियाना शहरी और नवांशहर के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लुधियाना शहरी अध्यक्ष के तौर पर पुष्पिंदर सिंघल और शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के लिए पूनम मानिक को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा अश्वनी शर्मा ने प्रदेश सैल के कन्वीनरों के नाम की घोषणा करते हुए मोहाली से एनके वर्मा को प्रदेश अधिवक्ता (लीगल) प्रकोष्ठ, बरनाला के धीरज कुमार को आढ़ती प्रकोष्ठ, लुधियाना के दिनेश सरपाल को ट्रेड प्रकोष्ठ तथा मोहाली के स्वर्ण सिंह को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कन्वीनर नियुक्त किया है।

अश्वनी शर्मा ने इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को उनका कार्यभार सौंपते हुए सभी को शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि काम के विभाजन से पार्टी के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी और सभी भाजपा नेता अपने-अपने जिलों में पार्टी का प्रचार-प्रसार करके संगठन को मजबूती देते हुए पंजाब में पार्टी को बुलंदियों तक लेकर जायेंगे। शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी के कर्मठ वर्करों की कद्र करती है और पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने वालों को ही ऐसी महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा जाता है। शर्मा ने कहा कि इनकी नियुक्ति से जहां जिला स्तर पर संगठन काफी मजबूत होगा वहीँ कार्यकर्ताओ में भी नए जोश का संचार होगा। नव-नियुक्तों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में समूचे पंजाब के भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं तथा शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे

Written By
The Punjab Wire