CORONA ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

विधायक पाहड़ा ने अपने बेटे के जन्म दिन पर सिविल अस्पताल के मरीजों के लिए दी 100 किटें

विधायक पाहड़ा ने अपने बेटे के जन्म दिन पर सिविल अस्पताल के मरीजों के लिए दी 100 किटें
  • PublishedApril 4, 2020

गुरदासपुर।हलका गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा द्वारा देश में चल रही कोरोना महामारी के चलते इस बार अपने बेटे गुरनूर सिंह के जन्म दिन को अनोखे तरीके से मनाते हुए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती 100 मरीजों के लिए जरुरत के सामान की किटें मुहैया करवाई गई। इन किटों को एसडीएम गुरदासपुर सकत्तर सिंह बल्ल की मौजदूगी में एसएमओ डा. चेतना को सौंपा गया।

 हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने बताया कि देश में कोरोना महामारी के चलते काफी परेशानी हो रही है। वह अपने तौर पर लोगों की सेवा में जुटे हुए है। इसी दौरान उन्हें एसएमओ डा. चेतना द्वारा बताया गया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए उन्हें टावल, सेनिटाइजर, ब्राश, टूथ पेस्ट, नेपकिन आदि सामान की जरुरत है। जिसके चलते उन्होंने अपने बेटे गुरनूर के जन्मदिन पर अस्पताल को 100 किटें दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपनी तरफ से आगे भी जब तक कोरोना महामारी पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाती, लोगों की सेवा में जुटे रहेंगे। एसएमओ डा. चेतना ने बताया कि हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा की ओर से अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए जो किटें प्रदान की गई है। उससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा अपने बेटे के जन्मदिन पर लिया गया फैसला काफी सराहनीय है। उन्होंने अन्य लोगों को भी उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। हलका विधायक बरिंदरमीत ंिसह पाहड़ा के बेटे गुरनूर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने जन्म दिन पर जरुरतमंद लोगों की सेवा की है। जिससे उन्हें काफी खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि वह आशा करते है कि जल्द ही कोरोना महामारी समाप्त हो जाए। इस मौके पर लेबरसैल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक की पत्नी सरबजीत कौर,एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा, किरणप्रीत सिंह, जगबीर ंिसह जग्गी आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire