Close

Recent Posts

ਪੰਜਾਬ

आम आदमी पार्टी में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों व संस्थाओं के नेता हुए शामिल

आम आदमी पार्टी में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों व संस्थाओं के नेता हुए शामिल
  • PublishedMarch 11, 2020

हरपाल सिंह चीमा ने शामिल हुए नेताओं का किया स्वागत

चंडीगढ़, 11 मार्च । आम आदमी पार्टी (आप) के परिवार में बुद्धवार को उस समय वृद्धि हुई जब विभिन्न राजनैतिक पार्टियों और अन्य संस्थाओं के नेताओं ने ‘आप’ का झाड़ू पकड़ पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करने का प्रण लिया। इस मौके विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने बुद्धवार को यहां पार्टी के कई अन्य नेताओं की हाजिरी में उनका स्वागत किया।

पार्टी हैडक्वाटर द्वारा जारी बयान में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दिल्ली विधान सभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन से हर दिन साफ-सुथरे अक्स वाले और अलग-अलग क्षेत्रों से सम्बन्धित लोग ‘आप’ की लीडरशिप के साथ मिल कर काम करने के लिए पार्टी में शामिल हो रहे हैं। चीमा ने कहा कि 2022 में ‘आप’ की सरकार बनने के उपरांत पंजाब में भी दिल्ली माडल को लागू कर लोग हित काम किए जाएंगे। हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते कहा कि नए जुड़े सदस्यों को पार्टी में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा और उनकी सेवाओं और तजुर्बे को पार्टी की मजबूती के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

बुद्धवार को पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सीनियर उप चेयरमैन पंजाब (आरटीआई सैल, पंजाब प्रदेश कांग्रेस), सिटीजन डिवैल्पमैंट संगठन थरीके (लुधियाना) गगनदीप सिंह थरीके, तरनजीत सिंह कोहली, कमाडैंट (सेवा मुक्त) सी.आई.एस.एफ., सिकंदर सिंह डीएसपी (सेवामुक्त), अवतार सिंह, ओ पी कालड़ा, तेज प्रताप ग्रोवर, सेवक सिंह (लंबरदार), नरिन्दर मोदगिल, कमलजीत सिंह सब-इंस्पैक्टर (सेवा मुक्त) पंजाब पुलिस, धनवंत सिंह (पंच) और लुधियाना विधान सभा हलके समेत अन्य कई समर्थक पार्टी में शामिल हुए। इसी तरह मोहाली से शामिल होने वालों में प्रमुख नेता जिला प्रधान पंजाब व्यापार मंडल मोहाली, प्रधान मोहाली विकास मंच विनीत वर्मा अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।

मानसा विधान सभा हलके से ‘आप’ में शामिल होने वालों में ब्लाक समिति के मैंबर और कांग्रेस समिति के सीनियर उप प्रधान रमेश ख्याला, हरबंस सिंह खालसा, हरभिन्दर सिंह बिट्टू, जिला महा सचिव मास्टर वरिन्दर सोनी जो कि ‘आप’ की जिला प्रधान महिला विंग परमिन्दर कौर समाघ की हाजिरी में शामिल हुए। इस मौके गैरी बडि़ंग, पार्टी के प्रवक्ता गोविन्दर मित्तल और पार्टी के अन्य सीनियर नेता भी उपस्थित थे।  

Written By
The Punjab Wire