Close

Recent Posts

1984 ਦੇ ਸਿੱਖ ਨਰਸੰਘਾਰ ਦੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦੇ ਵਕੀਲ, ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਵਕਤਾ, ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰ ਅਤੇ ਬਾਲ ਅਧਿਕਾਰ ਕਾਰਕੁਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਨੇਤਾ ਪ੍ਰਤੀਪੱਖ ਪਦਮਸ਼੍ਰੀ ਸਰਦਾਰ ਐਚ. ਐਸ. ਫੂਲਕਾ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ

1984 ਦੇ ਸਿੱਖ ਨਰਸੰਘਾਰ ਦੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦੇ ਵਕੀਲ, ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਵਕਤਾ, ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਮਨੁੱਖੀ ਅਧਿਕਾਰ ਅਤੇ ਬਾਲ ਅਧਿਕਾਰ ਕਾਰਕੁਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਨੇਤਾ ਪ੍ਰਤੀਪੱਖ ਪਦਮਸ਼੍ਰੀ ਸਰਦਾਰ ਐਚ. ਐਸ. ਫੂਲਕਾ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

सरकारी पिस्टल, 12 रौंद गुम करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

सरकारी पिस्टल, 12 रौंद गुम करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज
  • PublishedMarch 5, 2020

धारीवाल (गुरदासपुर)। थाना घुम्मणकलां में तैनात एक एएसआई का सरकारी पिस्टल,  12 रौंद समेत गुम हो गया। इस मामले में पुलिस ने एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि एएसआई हरपाल सिंह थाना घुम्मणकलां में तैनात है। वह अपने पुलिस कर्मचारियों समेत डेरा बाबा नानक जाने वाले संग मे मंगलवार को रात के समय डयूटी दे रहा था। रात करीब नौ बजे से 11.45 बजे तक यह संग गांव बुलेवाल से गांव घुम्मणकलां की ओर जा रहा था तो अधिक भीड़ होने के चलते एएसआई हरपाल सिंह की सरकारी पिस्टल नंबर 1610729 गायब हो गया। जिसके मैगजीन में 12 रौंद नौ एमएम लोड थे। जिसे काफी ढूंढा गया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। पुलिस अधिकारियों से संग में डयूटी दे रहे कर्मचारियों से पता करने पर ऐसा प्रतीत होता है कि हरपाल सिंह ने अपना सरकारी पिस्टल समेत रौंद आगे पीछे करके लापरवाही दिखाई है। उन्होंने बतााय कि एएसआई हरपाल सिंह के खिलाफ धारा 409 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Written By
The Punjab Wire