ਪੰਜਾਬ

फ्लाप बजट ने पंजाब की जनता को ना उम्मीद किया- गुरबचन सिंह बब्बेहाली

फ्लाप बजट ने पंजाब की जनता को ना उम्मीद किया- गुरबचन सिंह बब्बेहाली
  • PublishedFebruary 28, 2020

बब्बेहाली ने पूछा कितने किसानों को ​गन्ना की बकाया राशी मिली, कितने किसानों के किए जा चुके है कर्ज माफ, आम आदमी को मिल रही है सबसे मंहगी बिजली

झूठे वायदे कर सत्ता में आई कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह

मनन सैनी
गुरदासपुर। पंजाब सरकार की ओर से फ्लाप बजट पेश कर पंजाब की जनता को ना उम्मीद कर दिया गया है। झूठे वायदे कर सत्ता में आई काग्रेंस सरकार जनता को एक बार फिर गुमराह कर रही है। उक्त विचार जिला गुरदासपुर के अकाली दल (बादल) के जिला प्रधान एवं पूर्व संसदीय सचिव पंजाब गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने पंजाब बजट पर व्यक्त किए।

 बब्बेहाली ने कहा कि अभी तक कितने किसानों के उनकी गन्ने की फसल की अदायगी हो चुकी है। अभी तक कितने किसानों का कर्जा माफ कर दिया गया है। अभी तक पंजाब के कितनें घरों में नौकरी दी जा चुकी है। पंजाब का युवा वर्ग बेरोजगारी के चलते नशे का शिकार हो रहा है। विदेशों का रुख कर रखा है। परन्तु कैप्टन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नही है। उक्त संबंधी अभी तक सरकार की ओर से कोई रोड़मैप भी तैयार नही किया गया है। आम आदमी के लिए बिजली इतनी मंहगी कर दी गई है जिसमें कोई रियायत नही दी गई है। 

झूठ के पुलिंदे के सहारे सत्ता पर काबिज हुए नेता सत्ता के नशे में चूर नेता आम जनता, विपक्ष, अध्यापकों तथा अन्य सभी को दबाने के लिए औछी राजनीति कर रही है। जिसका खामियाजा आने वाले चुनावों में उन्हे भुगतना पड़ेगा। बब्बेहाली ने कहा कि कुल मिला कर यह फ्लाप बजट पेश किया गया है। 

Written By
The Punjab Wire