Close

Recent Posts

ਕਾਨੂੰਨ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਕੋਈ ਨਹੀਂ, ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਵੇਗੀ, ਜਾਤੀਸੂਚਕ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ, ਕਾਨੂੰਨ ਆਪਣਾ ਕੰਮ ਕਰੇਗਾ: ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ

ਕਾਨੂੰਨ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਕੋਈ ਨਹੀਂ, ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਵੇਗੀ, ਜਾਤੀਸੂਚਕ ਟਿੱਪਣੀਆਂ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ, ਕਾਨੂੰਨ ਆਪਣਾ ਕੰਮ ਕਰੇਗਾ: ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

घर में घुसकर हमला कर किया घायल, मामला दर्ज

घर में घुसकर हमला कर किया घायल, मामला दर्ज
  • PublishedFebruary 16, 2020

काहनूवान (गुरदासपुर)।  घर में घुस कर हमला कर घायल करने के आरोप में थाना काहनूवान की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में जोगिंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव बेरी ने बताया कि निर्मल कौर पत्नी रजिंदर सिंह, रजिंदर, शाम सुंदर पुत्र दर्शन सिंह, फौजा सिंह पुत्र रजिंदर सिंह, सोनू पुत्र उत्तम सिंह निवासी गांव खुशहालपुर ने उसे तथा उसके बेटे सुखविंदर सिंह व बहू रणजीत कौर अपने घर के बाहर खड़े थे कि शाम करीब चार बजे आरोपित दस्ती हथियारों के साथ घर में घुसे और उन पर हमला कर दिया। जब उन्हें छुड़ाने के लिए बहू आगे आई तो आरोपितों ने उनको भी धक्के मारे। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

मामले की जांच कर रहे एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि पीडि़त के बयानों के आधार पर निर्मल कौर, रजिंजर सिंह, शाम सुंदर,दर्शन सिंह, फौजा सिंह,सोनू निवासी खुशहालपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Written By
The Punjab Wire