ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

अंधाधुंध गोलियां चलाने वाले दो मौने अज्ञात नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज

अंधाधुंध गोलियां चलाने वाले दो मौने अज्ञात नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज
  • PublishedFebruary 11, 2020

गुरदासपुर। गत दिवस शिव सेना नेता हनी महाजन समेत एक अन्य युवक पर अंधाधुंध गोलियां चलाने वाले दो अज्ञात मौने युवकों पर थाना धारीवाल की पु​लिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंधी पुलिस की ओर से मृतक अशोक कुमार के पिता के ब्यानों पर दो मौने युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। 

मृतक अशोक कुमार के पिता जगदीश राज पुज्ञ मुंशी राम निवासी धारीवाल ने पुलिस को बताया कि वह तथा उनका लड़का अशोक कुमार और दुकान पर काम करता लड़का राकेश मसीह गत शाम करीब साढ़े छह बजे डडवां रोड़ पर स्थित अपनी करियाना की दुकान पर मौजूद थे। वह अपने कुछ घरेलू सामान लेकर दुकान से बाहर सड़क पर आया तो देखा कि हमारी दुकान से थोड़ा आगे एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। जिसमें दो मौने नौजवान जिन्होने अपने मूंह पर रूमाल बांधे हुए थे, हमारी दुकान के सामने आ कर मेरे लड़के अशोक कुमार पर पिस्तौल के साथ अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरु कर दी। जिसके साथ अशोक कुमार के सिर तथा अन्य शरीर पर गोलियां लगने से वह खून से लथपथ हो गया। जबकि साथ ही दूसरी दुकान पर बैठे शिव सेना नेता हनी महाजन पुत्र विपन कुमार निवासी धारीवाल पर भी उक्त अज्ञात नौजवानों ने गोलियां चलाई। 

जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। हमारे शौर मचाने पर उक्त दोनो मौके पर से फरार हो गए। जगदीश राज ने बताया कि अशोक कुमार और हनी महाजन को जब वह सिवल अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने उनके बेटे को मृतक घोषित कर दिया तथा हनी महाजन कोे अमृतसर रैफर कर दिया। थाना धारीवाल के प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि जगदीश राज के ब्यानों के आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Written By
The Punjab Wire