Close

Recent Posts

ਪੰਜਾਬ

दो अज्ञात ने शिव सेना हिंदोस्तान नेता हनी महाजन पर चलाई गोलियां

दो अज्ञात ने शिव सेना हिंदोस्तान नेता हनी महाजन पर चलाई गोलियां
  • PublishedFebruary 10, 2020

एक युवक की मौत, हनी महाजन गंभीर रुप में जख्मी

मनन सैनी

गुरदासपुर। देर शाम कस्बा धारीवाल के डडवां रोड़ पर दो अज्ञात नौजवानों की ओर से शिव सेना हिंदोस्तान उत्तर भारत के यूथ विंग के प्रमुख हनी महाजन तथा एक अन्य पर गोलियां चलाई गई। जिसमें हनी महाजन गंभीर रुप से जख्मी हो गए । जबकि उनके एक साथी की मौत हो गई। 

प्राप्त की गई जानकारी के अनुसार शाम लगभग पौने छह बजे हनी महाजन साथी अशोक महाजन निवासी धारीवाल की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो अज्ञात नौजवान स्विफ्ट कार में आए और आते है पिस्तौल तानते हुए उन दोनो पर अंधाधुध दस के करीब फायर किए। इस फायरिंग में अशोक कुमार की हो गई जबकि हनी महाजन की टागों पर चार के करीब गोलियां लग गई। 

फायरिंग के उपरांत उक्त युवक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके पर से फरार हो गए। वहीं आसपास के लोगो ने तुंरत दोनो को सिवल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया। जहां अशोक कुमार को मृतक घोषित किया गया। जबकि हनी महाजन को तुरंत एस्कोर्ट अमृतसर रैफर कर दिया गया, जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

घटना की सूचना ​मिलते ही एसएसपी गुरदासपुर स्वर्णदीप सिंह खुद अस्पताल पहुंचे तथा बाद में मौके का जायजा लेने के लिए धारिवाल गए । इसी दौरान कई अन्य संगठनो के लोग मौके पर पहुंचे जिसमें शिवसेना बाल ठाकरे के हरविंदर सोनी, रोहित महाजन इत्यादि शामिल थे। 

वहीं आईजीपी बार्डर रेंज सुरेन्द्र पाल सिंह परमार ने बताया कि हनी महाजन अपनी दुकान बंद कर अशोक की दुकान पर चला गया था। उन्होने बताया कि अभी जांच चल रही है जिसमें हमलावर अज्ञात है। परन्तु पुलिस गहनता से छानबीन कर  सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। पूरे जिले की नाकाबंदी कर दी गई है। उन्होने बताया कि हनी महाजन को पिछले साल सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई थी। फिर बाद में ऐजंसियों की जांच के बाद सुरक्षा हटा ली गई थी। उन्होने कहा कि फिल्हाल जांच करने के लिए वह खुद घटना स्थल पहुंच रहे है। 

खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से जांच की जा रही थी। 

Written By
The Punjab Wire