Close

Recent Posts

ਪੰਜਾਬ

चंडीगढ़ – लांडरां – चुन्नी – सरहिन्द सडक़ पर लांडरां जंक्शन के नवीनीकरण के काम की शुरूआत

चंडीगढ़ – लांडरां – चुन्नी – सरहिन्द सडक़ पर लांडरां जंक्शन के नवीनीकरण के काम की शुरूआत
  • PublishedFebruary 10, 2020

25.33 करोड़ रुपए की आएगी लागत, जाम से लोगों को मिलेगी राहत 

चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर, 10 फरवरी: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज 25.33 करोड़ रुपए की लागत से चंडीगढ़ – लांडरां – चुन्नी – सरहिन्द सडक़ (एस एच 12 ए) पर लांडरां जंक्शन के नवीनीकरण के काम की शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला भी उपस्थित थे। 

स. सिद्धू ने इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि पहले लांडरां रोड पर 45 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक लगवा कर लोगों को राहत दी गई और अब इस नवीनीकरण के काम से पंजाब के विभिन्न जि़लों से चंडीगढ़ आने वाले लोगों को सुविधा होगी और यहाँ लगते जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस रास्ते से लोग जम्मू कश्मीर और हिमाचल तक जाते हैं, जो जाम के कारण परेशान होते थे।

इस मौके पर अन्यों के अलावा हलका बस्सी पठाना से विधायक स. गुरप्रीत सिंह जी पी, स. बलबीर सिंह सिद्धू के राजनैतिक सचिव श्री हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ, एस डी एम मोहाली श्री जगदीप सहगल, जि़ला परिषद् चेयरपर्सन जसविन्दर कौर दुराली, ब्लॉक समिति खरड़ की चेयरपर्सन रणबीर कौर बड़ी, वाईस चेयरमैन मनजीत सिंह तंगौरी गाँव लांडरां के सरपंच हरचरन सिंह गिल, जि़ला परिषद् मैंबर ठेकेदार मोहन सिंह बठलाना, जोरा सिंह सरपंच मनौली, अवतार सिंह तारी सरपंच भागोमाजरा, मंगा सिंह सरपंच मौजपुर, चौधरी भगत राम सरपंच सनेटा, गुरमुख सिंह सरपंच न्यू लांडरां आदि भी मौजूद थे।

Written By
The Punjab Wire