ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

रंजिश के चलते हमला कर किया घायल

रंजिश के चलते हमला कर किया घायल
  • PublishedFebruary 8, 2020

गुरदासपुर । थाना घुम्मण कलां की पुलिस ने रंजिश के तहत हमला कर व्यक्ति को घायल करने के मामले में बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

पुलिस को दी शिकायत में अमरीक सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी चक्क भंगवा ने बताया कि वह अपने हवेली में सोया हुआ था। इसी दौरान उनके गांव के रहने वाले जगीर सिंह ने अपने बेटे अवतार सिंह के साथ हमला करके उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसने बताया कि किसी बात को लेकर उनका पहले झगड़ा हुआ था। जिस कारण यह लोग उसके साथ रंजिश रखते थे।

उधर, एएसआई गुरमुख सिंह का कहना है कि पीडि़त के बयानों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Written By
The Punjab Wire