ਸਿਹਤ ਪੰਜਾਬ

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी डिप्टी कमीश्नरों को 2019-कोरोना वायरस से सम्बन्धित तैयारियों को यकीनी बनाने के लिए दिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी डिप्टी कमीश्नरों को 2019-कोरोना वायरस से सम्बन्धित तैयारियों को यकीनी बनाने के लिए दिए निर्देश
  • PublishedFebruary 7, 2020

चीन की यात्रा कर चुके 1375 यात्रियों में से 1250 यात्रियों में नहीं पाए गए कोरोनावायरस के लक्षण


अब तक चीन में 28,000 से अधिक मामलों और 564 मौतों की हुई पुष्टि

अब तक पंजाब में कोरोनावायरस का कोई मामला नहीं पाया गया
चंडीगढ़, 7 फरवरी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को डिप्टी कमीश्नरों को कोरोनावायरस से सम्बन्धित तैयारियों को यकीनी बनाने के लिए निर्देश जारी किये हैं। क्योंकि चीन से इस वायरस के फैलने की ख़बर मिली है जहाँ अब तक 28,000 से अधिक मामलों और 564 मौतों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि 24 अन्य देशों में भी इस वायरस के मामले सामने आए हैं और भारत में भी 3 मामले सामने आए हैं।

इस अनजान बीमारी के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से चीन की यात्रा करने वाले यात्रियों की सूची पंजाब सरकार के साथ साझी की जा रही है और यह रिपोर्ट सभी जिलों के सिविल सर्जनों को लगातार भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब के 1375 यात्री चीन की यात्रा कर चुके हैं। इनमें से 1250 यात्रियों का पता लगाकर उनकी जांच कर ली गई है और इन यात्रियों में कोरोनावायरस के लक्षण नहीं पाए गए।

उन्होंने कहा कि बाकी यात्रियों की स्क्रीनिंग कल तक कर ली जायेगी और अब तक पंजाब में कोरोनावायरस का कोई मामला नहीं पाया गया। उन्होंने आगे बताया कि चीन के वुहान शहर से आए ज़ीरकपुर (मोहाली) के 4 यात्रियों के नमूने भी नाकारात्मक पाए गए जबकि अब तक पंजाब से सम्बन्धित 26 मामले एन.आई.वी. पुणे द्वारा नाकारातम बताए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि चीन और अन्य प्रभावित देशों की यात्रा कर चुके अन्य बहुत से यात्री स्वास्थ्य विभाग के पास ख़ुद रिपोर्ट कर रहे हैं।

स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि यदि कोई यात्री चीन के वुहान शहर से आया है, तो उसे अकेला रखा जाना ज़रूरी है और कोई लक्षण न होने के बावजूद भी इस वायरस सम्बन्धित नमूने लेना ज़रूरी है। उन्होंने आगे कहा कि चीन से आने वाले किसी भी व्यक्ति को बुख़ार, खाँसी, नाक बहना, साँस लेने में मुश्किल होने जैसे लक्षण होने पर उसे हस्पताल के अलग वार्ड में दाखि़ल करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने सिविल सर्जनों को स्क्रीनिंग मुहिम की निजी तौर पर निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि चीन की यात्रा कर चुके या चीन के हवाई अड्डों के द्वारा आने वाले हर व्यक्ति की पूरी स्क्रीनिंग की जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सभी सिविल सर्जन, जि़ला नोडल अफसरों और कंट्रोल रूमों की सूची भी विभाग की वैबसाईट पर अपलोड की गई है। कंट्रोल रूम दिन -रात काम कर रहे हैं और इस बीमारी सम्बन्धी लोगों को सही जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों और जनता की सुविधा के लिए राज्य कंट्रोल रूम नं. 08872090029 कार्यशील है। उन्होंने कहा कि स्व-रिपोर्टिंग और आम जनता को इस वायरस सम्बन्धी जानकारी देने के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन 104 भी कार्यशील किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यात्रियों और आम लोगों की चिंता दूर करने के लिए फील्ड वर्करों को पोस्टरों /पैंफलेटों के ज़रिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों, कालेजों, यूनीवर्सिटयों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों में जागरूकता मुहिमें चलाईं जा रही हैं। इसके अलावा आम लोगों को इस वायरस के फैलने और इस अनजान बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए धार्मिक संस्थाओं की मदद भी ली जा रही है।
स. बलबीर सिंह सिद्धू ने उन डॉक्टरों और पैरा मैडीकल स्टाफ का धन्यवाद भी किया जो चीन और विश्व भर में प्रभावित मरीज़ों की जान बचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Written By
The Punjab Wire