Close

Recent Posts

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

जेल से पैरोल काटने गया कैदी नही गया वापिस, मामला दर्ज

जेल से पैरोल काटने गया कैदी नही गया वापिस, मामला दर्ज
  • PublishedFebruary 7, 2020

गुरदासपुर। थाना ​​सिटी की पुलिस ने केंद्रीय जेल गुरदासपुर के कैदी के खिलाफ द पंजाब गुड कंडक्ट प्रिंजनर्ज टैम्परेरी रिलीज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला ​केंद्रीय जेल के सुर्पिटेंडेंट की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जेल एसपी ने बताया कि कुल​विंदर सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी सिवल लाइन गुरदासपुर केंद्रीय जेल गुरदासपुर में पांच साल की सजा भुगत रहा था।

जिसे जिला मैजिस्ट्रेट गुरदासपुर के पैरोल रिहाई के आदेशों के अनुसार छह हफ्ते की पैरोल पर रिहा किया गया था। उक्त कैदी ने 2 फरवरी को जेल में हाजिर होना था परन्तु जेल में हाजिर नही हुआ। इस संबंधी एएसआई लख​बीर सिंह ने बताया कि उक्त कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Written By
The Punjab Wire