Close

Recent Posts

ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਬੰਦ ਦੌਰਾਨ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਸਰਿਆ ਸੰਨਾਟਾ; ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੀਨਾਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ

ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਬੰਦ ਦੌਰਾਨ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਸਰਿਆ ਸੰਨਾਟਾ; ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੀਨਾਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ

ਦੇਸ਼ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन

अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन
  • PublishedFebruary 5, 2020

नयी दिल्ली, 05 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सरकार ने अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन को मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री ने यहां बुधवार को लोकसभा की बैठक शुरु होने पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर सरकार ने ट्रस्ट के गठन का निर्णय लिया है। इस ट्रस्ट का नाम श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र होगा। इसमें सभी पंथों के लोगों को शामिल किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह भी फैसला हुआ है कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को भी उसके हिस्से की ज़मीन आवंटित की जाएगी। राज्य सरकार को इस संबंध में अनुरोध भेज दिया गया है और उसने इसका पालन करने की सहमति भी व्यक्त की है।

Written By
The Punjab Wire