Close

Recent Posts

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਜਵਾਬ: ਪੰਜਾਬ ‘ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਉਣ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ‘ਚਮਚਿਆਂ’ ਦੇ ਲਿਖੇ ਟਵੀਟ ਕਾਪੀ-ਪੇਸਟ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਗੁਜਰਾਤ ਦੀ ਕਾਂਡਲਾ ਬੰਦਰਗਾਹ ‘ਤੇ ਫੜ੍ਹੀ ਗਈ 3,000 ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦਿਓ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਜਵਾਬ: ਪੰਜਾਬ ‘ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਉਣ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ‘ਚਮਚਿਆਂ’ ਦੇ ਲਿਖੇ ਟਵੀਟ ਕਾਪੀ-ਪੇਸਟ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਗੁਜਰਾਤ ਦੀ ਕਾਂਡਲਾ ਬੰਦਰਗਾਹ ‘ਤੇ ਫੜ੍ਹੀ ਗਈ 3,000 ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦਿਓ

ਆਰਥਿਕਤਾ ਪੰਜਾਬ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री ने 188 नव नियुक्त कर्मचारियों को दिए नियुक्ति पत्र

शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री ने 188 नव नियुक्त कर्मचारियों को दिए नियुक्ति पत्र
  • PublishedJanuary 14, 2020

नव नियुक्त कर्मचारी अपनी जि़म्मेदारी ईमानदारी और तनदेही के साथ निभाएं- विजय इंदर सिंगला

चंडीगढ़, 14 जनवरी:

शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने आज महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मैगसीपा) सैक्टर -26 में विभिन्न श्रेणियों के साथ सम्बन्धित 188 नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस मौके पर अपने संबोधन के दौरान नव -नियुक्त कर्मचारियों को मुबारकबाद देते हुये श्री सिंगला ने कहा कि हरेक नौजवान को अपनी जि़ंदगी में कोई न कोई लक्ष्य ज़रूर बनाना चाहिए और लक्ष्य प्राप्त होने तक पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी और तनदेही के साथ निभाने का न्योता देते हुये उम्मीद ज़ाहिर की कि नव नियुक्त कर्मचारी अपनी लियाकत, सख्त मेहनत, ईमानदारी और लगन से अपने -अपने विभागों को बुलंदी पर ले जाएंगे।

यहाँ बताने योग्य है कि इन कर्मचारियों में से 106 नॉन -टीचिंग और टीचिंग स्टाफ को शिक्षा विभाग में तरस के आधार पर नौकरी दी गई है और 82 कर्मचारियों को लोक निर्माण विभाग में भर्ती किया गया है, जिनमें पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड से चुन कर आए 71 स्टेनो टाईपिस्ट शामिल हैं जबकि 2 क्लर्क और 9 ग्रुप डी के मुलाजि़म शामिल हैं, जिनको तरस के आधार पर लोक निर्माण विभाग में नौकरी दी गई है।

इस मौके पर प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) श्री विकास प्रताप, चीफ़ इंजीनियर पी.डब्ल्यू.डी. श्री सतीश गुप्ता, डी.पी.आई. शिक्षा विभाग श्री सुखजीतपाल सिंह और अन्य आदरणिय मौजूद थे।

Written By
The Punjab Wire