Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

16 नवजन्मी बच्चियों की मनाई लोहड़ी

16 नवजन्मी बच्चियों की मनाई लोहड़ी
  • PublishedJanuary 14, 2020

गुरदासपुर। सिविल अस्पताल गुरदासपुर में 16 नव जन्मी बच्चियों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल सर्जन डॉक्टर किशन चंद के नेतृत्व में लोहड़ी मनाई गई। इस मौके पर नर्सिंग कॉलेज गुरदासपुर की शिक्षार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का मनोरंजन किया।

सिविल सर्जन डॉक्टर किशन चंद ने कहा गए हमें बेटियों और बेटों में फर्क नहीं समझना चाहिए आज के समय में बेटियां बेटों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। हर क्षेत्र में बेटियां देश का और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि हमें भ्रूण हत्या जाती बुराइयों से दूर रहते हुए बेटियों को बेटे जैसा प्यार हो और पढ़ाई करवानी चाहिए। वर्तमान समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। इस मौके पर इनरव्हील क्लब के सदस्यों द्वारा बच्चियों को खेलने का सामान दिया गया। कार्यक्रम में राजस्थान में डॉक्टर चेतना, डॉ विजय, डॉक्टर राजेश्वर महंत, पूजा खोसला, राम प्यारी, डॉक्टर मनजिंदर बब्बर ,प्रभजोत कलसी आदि उपस्थित है।

Written By
The Punjab Wire