Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇਸ਼ ਪੰਜਾਬ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

पाहड़ा जित्थे चाहे मेरे कोलों अंगूठा लगवा लवें, पाहडा यारा दा यार है, जहां खड़ा होता है, पक्के तौर पर खड़ा होता है-मुख्यमंत्री

पाहड़ा जित्थे चाहे मेरे कोलों अंगूठा लगवा लवें, पाहडा यारा दा यार है, जहां खड़ा होता है, पक्के तौर पर खड़ा होता है-मुख्यमंत्री
  • PublishedOctober 17, 2021

कांग्रेस की अंदरुनी निपटाने में रही पाहड़ा की अहम भूमिका

नाम लिए बिना पाहड़ा ने की चेयरमैन रमन बहल को पार्टी से विदा करने की बात, मुख्यमंत्री ने नही दिया कोई जबाव

गुरदासपुर, 17 अक्तूबर (मनन सैनी)। विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा जहां बहुत ही सूझवान नेता है, वहीं यारो का यार है और जहां भी खड़ा होता है, पक्के तौर पर खड़ा होता है, इह जित्थे चाहे अंगूठा लगवा लवे। पंजाब को बचाने के लिए किए गए संघर्ष के दौरान भी उसने हमारा पूरी दृढ़ता के साथ साथ दिया है। मुझमें और पाहड़ा में कोई अंतर नहीं है। यह आने वाले समय में एक बड़ा नेता बनेगा। उक्त विचार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पद्भार संभालने के बाद पहली बार गुरदासपुर में पहुंचने पर नौजवान विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के निवास पर पंचों-सरंपचों, पार्षदों व अन्य कांग्रेसी नेताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उनके साथ उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा व कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी भी विशेष रुप से शामिल हुए। हालाकि इस दौरान विधायक पाहड़ा की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष बिना नाम लिए रमन बहल का नाम लिया गया कि एक चेयरमैन कहता है कि वह आम आदमी में शामिल होने जा रहा है, तो ऐसे लोगों को जल्द विदा कर देना चाहिए। परन्तु पाहडा की इस बात पर मुख्यमंत्री ने कोई जबाव नही दिया।

हालाकि मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा विधायक पाहड़ा की तारीफ करते हुए लोगों से सवाल किया कि इस हीरे की उन्होंने कैसे तलाश की है। उन्होंने कहा कि पाहड़ा एक बहुत ही प्यारा व ईमानदार होने के साथ साथ बहुत ही सूझवान नेता है। कांग्रेसी पार्टी में पिछले कुछ महीने के दौरान जो अंदरुनी लड़ाई लड़ी गई, उसके सफलतापूर्वक निपटारे में विधायक पाहड़ा की अहम भूमिका रही है। उन्होंने गुरदासपुर के लोगों को विश्वास दिलाया कि हलके के विकास कार्यों में जो भी मांग विधायक की ओर से रखी जाएगी, उसे बिना सोचे समझे मंजूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब का मुख्यमंत्री मै नहीं बल्कि पाहड़ा ही है। विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है।

विधायक पाहड़ा ने कहा कि 2017 के दौरान जब हलके के लोगों ने मुझे विधायक बनाया था तो मैने लोगों के साथ एक वायदा किया था कि जब तक मैं राजनीति में रहूंगा, अपने ऊपर कोई दाग नहीं लगने दूंगा। उन्होने कहा कि विकास के लिए हमने हलके के लोगों से जो वायदे किए थे, उसके साथ एक वायदा यह भी किया था कि वह अपने वायदों को पूरा नहीं कर पाए तो वह या उनके परिवार से कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने वायदे को पूरा करते हुए चुनाव के दौरान हलके की जनता से किए सभी वायदों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि हलके के विकास का लोगों ने भी मुझे पूरा सिला दिया और नगर कौंसिल के चुनाव के दौरान कांग्रेस को सभी 29 सीटों पर जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि मेरे हलके का हर वर्कर विधायक है। इसी सोच के साथ मैने पांच लोगों की सेवा की है।

उन्होंने कहा कि पार्टी वफादारों को भूलने वाले नेता कभी उन्नति नहीं कर सकते। वे चाहे कैसे भी करवाएं सभी सीनियर नेताओं को एडजस्ट किया जाएगा। उन्होने कहा कि पहली बार में ही हलके के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। अगर लोगों ने दूसरी बार मौका दिया तो हलके को नंबर एक का हलका बना दिया जाएगा। विधायक पाहड़ा की ओर से मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों को किरपान भेंट कर सम्मानित िकया गया। इस मौके पर अशोक चौधरी, एडवोकेट सुधीर वालिया, तृप्ता ठाकुर, सलामत मसीह, जिला प्रधान रोशन जोसफ, अजय वर्मा, सुधीर वालिया, नगर कौंसिल प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा, यूथ कांग्रेस के महासचिव केपीएस पाहड़ा, अजय वर्मा, राजू घराला, इम्प्रुवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रंजू शर्मा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन सुच्चा सिंह रामनगर, ब्लाक सम्मति के चेयरमैन ओंकार सिंह सोनू बाजवा उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान लेबरसैल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंहपाहड़ा ने मंच संचालन किया।

Written By
The Punjab Wire