Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

सफाई कर्मचारियों के हितों के रक्षा के लिए कमिशन पूरी तरह वचनबद्ध- चेयरमैन गेजा राम

सफाई कर्मचारियों के हितों के रक्षा के लिए कमिशन पूरी तरह वचनबद्ध- चेयरमैन गेजा राम
  • PublishedJanuary 9, 2020

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अस्थाई तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया आरम्भ की जाए

गुरदासपुर। सफाई कर्मचारी कमिशन पंजाब के चेयरमैन गेजा राम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए कमीशन पूरी तरह वचनबद्ध है। पंजाब सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों की प्रत्येक समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा।चेयरमैन गेजा राम ने कहा कि कमिशन की ओर से राज्य भर में जिलों के अंदर सफाई कर्मचारियों की मुश्किले जानने और हल के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायतें जारी की गई है। सफाई कर्मचारी से सफाई के इलावा कोई और अन्य काम न लिया जाए। जो सफाई कर्मचारी अस्थाई तौर पर काम कर रहे है उन्हे पक्का करने की प्रक्रिया आरम्भ की जाए। सफाई कर्मचारियों का वेतन बैंक एकाउंट में ही डाला जाए ।

चेयरमैन गेजा राम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी  ठेकेदार की ओर से सफाई कर्मचारियों को वेतन कम दिया जाता है तो तुरंत रिकवरी कर सफाई कर्मचारियों को उनका बनता बकाया अदा किया जाए अन्यथा ठेकेदार का अल्टामैंट रद्द किया जाए। सफाई कर्मचारियों का जो इपीएफ काटा जाता है उसकी जानकारी रैगूलर कर्मचारियों को दी जाए। उन्होने स्वस्थय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों से जलाद, लावारिस शव जलाने, पोस्ट मार्टम के दौरान चीर फीड का काम न लिया जाए यह कानून की उलंघना है। उनसे सिर्फ सफाई का ही काम लिया जाए।

शिक्षा अधिकारियों को भी चेयरमैन गेजा राम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से खाना बनाने का काम न लिया जाए। कर्मचारियों को उत्साहित करते हुए उन्होने कहा कि वह पूरी तनदेही तथा लग्न के साथ अपना काम करें, सफाई करें। सफाई कर्मचारी अपनी समस्या के निवारण के लिए कमिशन से संपंर्क कर सकते है। 

Written By
The Punjab Wire