Close

Recent Posts

ਹੋਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का जलाया पुतला

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का जलाया पुतला
  • PublishedJuly 2, 2021

गुरदासपुर, 2 जुलाई (मनन सैनी)। देश भर में लगातार पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती जा रही कीमतों के विरोध में शुक्रवार को सिटी कांग्रेस, यूथ कांग्रेस व महिला कांग्रेस ने मिलकर तिब्बड़ी चौंक में केंद्र सरकार का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। जिसकी अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने की। जबकि विशेष रुप से लेबरसैल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा शामिल हुए।

गुरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व अन्य घरेलू सामान की कीमतें आसमान को छू रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते गरीब वर्ग का जीना दूर्भर हो चुका है। हालात अब यह बन चुके है कि गरीब वर्ग को दो वक्त की रोटी के लिए लाले पड़ गए है। केंद्र सरकार हर वर्ग को मारने वाली नीतियां अपना रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को झूठे आश्वासन में रखकर अच्छे दिन दिखाने का सपना दिखाकर सत्ता हासिल की थी, मगर पिछले कई वर्षों से लोग बुरे दिन ही देखते आ रहे है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है।

एडवोकेट पाहड़ा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को बर्बाद करके रख दिया है। पहले नोटबंदी, जीएसटी, काले कृषि कानून थोपे गए, जबकि अब पेट्रोल व डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी करके हर वर्ग को तबाह करने पर तुली हुई है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से अब लोग परेशान हो चुके है। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन महाजन ने भी केंद्र सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिला प्रधान अमनदीप कौर, मार्किट कमेटी के चेयरमैन सुच्चा सिंह रामनगर व यूथ कांग्रेस गुरदासपुर के प्रधान नकुल महाजन के अलावा समूह पार्षद उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire