ਹੋਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

आम आदमी पार्टी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

आम आदमी पार्टी की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
  • PublishedJune 17, 2021

गुरदासपुर, 17 जून (मनन सैनी)। आम आदमी पार्टी गुरदासपुर की ओर से जिला स्तरीय सात दिवसीय शुरू की गई भूख हड़ताल डीसी कांप्लेक्स में सूबेदार कुलवंत सिंह की अध्यक्षता वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रही।

कुलवंत सिंह ने कहा कि पिछले समय से कांग्रेस सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ फंडों में घपलेबाजी करने के बदले पर्चा दर्ज करने की मांग को लेकर उनकी ओर से भूख हड़ताल शुरु की गई है। उन्होंने कहा कि लगातार सात दिन उनकी भूख हड़ताल चलेगी। इस मौके पर डा.कमलजीत सिंह, श्रीहरगोबिंदपुर,चन्नण सिंह खालसा, कुलवंत सिंह ज्वाइंट सचिव एससी विंग, जसवंत राए वाइस प्रधान,एससी विंग पुरुषोत्तम लाल सचिव एसससी विंग आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire