Close

Recent Posts

ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

लोक हितों को मुख्य रखते हुए सेवा केंद्रों के समय में किया बदलाव, अब सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे सेवा केंद्र

लोक हितों को मुख्य रखते हुए सेवा केंद्रों के समय में किया बदलाव, अब सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे सेवा केंद्र
  • PublishedJune 4, 2021

गुरदासपुर, 4 जून (मनन सैनी)। जिला मजिस्ट्रेट मोहम्मद इशफाक ने लोकहितों को मुख्य रखते हुए जिले में चल रहे समूह सेवा केंद्रों के काम का समय अब सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कर दिया है। बतां दें कि जिले में कोरोना के बढ़ते जा रहे केस को देखते हुए सेवा केंद्रों का समय सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया था।

डीसी इशफाक ने बताया कि सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक समय होने के चलते लोगों को परेशानी आ रही थी। जिनकी परेशानी को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों में लोगों को किसी भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

Written By
The Punjab Wire