Close

Recent Posts

CORONA ਦੇਸ਼ ਪੰਜਾਬ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

Lockdown in Delhi: दिल्ली में 26 अप्रैल तक लगाया गया पूर्ण लाॅकडाउन अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, बिगड़े हालातों पर लिया अहम फैसला

Lockdown in Delhi: दिल्ली में 26 अप्रैल तक लगाया गया पूर्ण लाॅकडाउन अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान, बिगड़े हालातों पर लिया अहम फैसला
  • PublishedApril 19, 2021

देश की राजधानी दिल्ली में Corona Virus के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार की ओर से एक हफ्ते का लाॅकडाउन का ऐलान किया गया है। यह लाॅकडाउन सोमवार रात से अगले सोमवार (26 अप्रैल) तक रहेगा। यह फैसला सोमवार सुबह मुख्‍यमंत्री सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल की मीटिंग के बाद लिया गया है। इस संबंधी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से यह ऐलान किया गया है। इस दौरान दिल्लीवासियों को तमाम पाबंदियों को ध्यान में रखना होगा।

यहां पढ़ें लॉकडाउनसे जुड़ी 10 बातें- 
सोमवार रात 10 बजे से अगले सप्ताह सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा लॉकडाउन।
निजी कार्यालयों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा और उन्हें वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा जाएगा। 
दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं।
आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी किए जाएंगे पास।
मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम रहेंगे बंद। 
शादी में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति। इसके लिए पहले से इजाजत लेनी होगी।
रेस्त्रां को भी बंद रखा जाएगा और होम डिलीवरी की सुविधा भी फिलहाल नहीं रहेगी।
साप्ताहिक बाजारों को भी बंद रखा जाएगा।
बिना किसी कारण के बाहर निकलने पर किया जाएगा चालान।
राजधानी दिल्ली में कोरोना के बेतहाशा बढ़ते मामलों के बीच लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Written By
The Punjab Wire