Close

Recent Posts

ਹੋਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

केंद्र की मोदी सरकार धक्के से किसानों पर थोप रहे कृषि कानून

केंद्र की मोदी सरकार धक्के से किसानों पर थोप रहे कृषि कानून
  • PublishedFebruary 11, 2021

गुरदासपुर के रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना 134वें दिन भी जारी

गुरदासपुर, 11 फरवरी । कृषि कानून के विरोध में रेलवे स्टेशन गुरदासपुर पर चल रहा किसान मोर्चा 134वें दिन में प्रवेश कर गया। वीरवार को 51वें जत्थे  पंजाब किसान यूनियन ने धरने में सहूलियत की। आज किसान संगठनों के नेताओं ने एसपी सिंह गोसल के नेतृत्व में एक विशेष बैठक भी की। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यक्रम लागू करने का फैसला लिया गया। 14 फरवरी को पुलवामा के शहीद शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर 3 बजे इकट्ठे होकर रैली करने उपरांत कैंडल मार्च शहर के बाजारों में निकाला जाएगा। 18 फरवरी को 12 से 4 बजे तक रेलवे लाइनों पर बड़ा धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

किसान नेता रघबीर सिंह पकीवाने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की लोक विरोधी नीतियों से देश की जनता पूरी तरह से दुखी हो चुकी है। मगर अभी भी भाजपाई देश की जनता को गुमराह करते हुए प्रधानमंत्री की गलत नीतियों को सही बता रहे हैं। देश की जनता को पिछले 6 साल से बेवकूफ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कॉर्पोरेट घरानों को निजी लाभ पहुंचाने के लिए देश की जनता को लूटा जा रहा है। देश की जनता पर नए कानून धक्के से लागू किए जा रहे हैं।हालांकि केंद्र सरकार के कानूनों का हर बार लोग विरोध करते आ रहे हैं मगर सत्ता के नशे में चूर के अंदर कि मोदी सरकार अपनी गलत नीतियों को लगातार लोगों पर धक्के से थोप रही है। पिछले कई महीनों से किसान मोदी सरकार के खिलाफ डटे हुए हैं लेकिन मोदी सरकार किसानों की समस्या को हल करने की बजाय किसानों पर पर्चा दर्ज कर रही है किसानों को आतंकवादी बता रही है। किसानों को खालिस्तानी समर्थक बता रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डटे किसान अपना हक लेकर ही वापस लौटेंगे। इस मौके पर मक्खन सिंह कोहाड़, सुखदेव सिंह भागोकावां, अमरजीत शास्त्री, बलबीर सिंह, गुरदीप सिंह, सुखदेव राज, कपूर सिंह आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire