Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

विरोध-जहाज चौंक में किसानों ने जलाया प्रधानमंत्री का पुतला

विरोध-जहाज चौंक में किसानों ने जलाया प्रधानमंत्री का पुतला
  • PublishedOctober 25, 2020

गुरदासपुर, 25 अक्तूबर । शहर में विभिन्न किसान संगठनों ने दुशहरे के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। इससे पहले किसानों द्वारा पूरे शहर में मोदी सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया।

किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ उनका गुस्सा तब तक ठंडा नहीं होगा। जब तक कृषि कानून रद्द नहीं कर दिया जाता। वह कानून को रद्द करवाकर ही दम लेंगे। किसानों का कहना था कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खिलाफ चाहे जितने मर्जी फैसलें ले, लेकिन किसान झुकने वाले नहीं है। किसान अपना हक लेना जानते हैं। इस मौके पर किसान तजिंदर सिंह, हरनेक सिंह, गुरबख्श सिंह, जतिंदर सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे

किरती किसान यूनियन ने दशहरा पर्व मौके रावण की जगह मोदी व अंबानी के पुतले जलाए।

किसान नेता बख्शीश सिंह सुलतानी ने बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून लागू करके किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों के विरुद्घ यह क ानून एक सोची समझी साजिश है। मोदी सरकार किसानों को प्राइवेट हाथों में देना चाहती है। किसान अपना हक लेना जानते हैं। मोदी सरकार की उनके आगे झुकना ही होगा। इस मौके पर किसान सुच्चा सिंह, रणबीर सिंह, अनौख सिंह,निशान सिंह आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire