Close

Recent Posts

CORONA ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

अज्ञात कारणों के चलते शराब के नशे में की अंधाधुंध फायरिंग, युवक घायल, हालत गंभीर

अज्ञात कारणों के चलते शराब के नशे में की अंधाधुंध फायरिंग, युवक घायल, हालत गंभीर
  • PublishedOctober 10, 2020

पुलिस का कहना गहनता से की जाएगी पड़ताल नही बख्शे जाएगें आरोपी

गुरदासपुर।  थाना काहनूवान के गांव मल्लियां में देर रात गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डाक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते अमृतसर रेफर कर दिया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

इस संबंधी  जानकारी देते हुए सरपंच निशान सिंह ने बताया कि गत रात्रि उनके गांव का एक व्यक्ति  गुरपाल सिंह उर्फ काबिल पुत्र दरबारा सिंह जोकि गांव के बाहरबार स्थित मंदिर में बिजली की मुरम्मत संबंधी किसी काम के लिए गया हुआ था। वहीं कुछ लोगों द्वारा उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिस दौरान गुरपाल सिंह के गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

इस संबंधी थाना काहनूवान के प्रभारी प्रभजोत सिंह ने कहा कि गांव मल्ल्यिां में गोली चलने की घटना की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद उसके बयान दर्ज किए करने के लिए गये थे परन्तु वह डाक्टरों ने उसे अनफिट घोषित किया। मौके पर पता चला कि घायल गांव के मंदिर में बिजली के काम के लिए गया था।लेकिन मंदिर के पास डेरे पर रहते दयाल सिंह के बेटों ने उस पर शराबी हालत में गोलियां चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। गोलियां 12 बोर दोनाली से चलाई गई तथा 32 बोर के कुछ खोल भी उनके घर से मिले। युवक के 10 से 12 छर्रे लगे । अब अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उसका आपरेशन कर दिया गया है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्होने बताया कि सब इंस्पेक्टर पीड़ित के ब्यान कलमबंद करने के लिए गए थे जबकि डाक्टरों ने उसे अनफिट घोषित किया है। गोली चलाने के कारणों का पता ​लगाया जा रहा है और पुलिस इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। गोली चलाने वाले फौजी थे। 

Written By
The Punjab Wire