Close

Recent Posts

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਜਵਾਬ: ਪੰਜਾਬ ‘ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਉਣ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ‘ਚਮਚਿਆਂ’ ਦੇ ਲਿਖੇ ਟਵੀਟ ਕਾਪੀ-ਪੇਸਟ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਗੁਜਰਾਤ ਦੀ ਕਾਂਡਲਾ ਬੰਦਰਗਾਹ ‘ਤੇ ਫੜ੍ਹੀ ਗਈ 3,000 ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦਿਓ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਜਵਾਬ: ਪੰਜਾਬ ‘ਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਉਣ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ‘ਚਮਚਿਆਂ’ ਦੇ ਲਿਖੇ ਟਵੀਟ ਕਾਪੀ-ਪੇਸਟ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਗੁਜਰਾਤ ਦੀ ਕਾਂਡਲਾ ਬੰਦਰਗਾਹ ‘ਤੇ ਫੜ੍ਹੀ ਗਈ 3,000 ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦਿਓ

CORONA ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

विधायक पाहड़ा ने सिविल अस्पताल के समूह स्टाफ को किया सम्मानित

विधायक पाहड़ा ने सिविल अस्पताल के समूह स्टाफ को किया सम्मानित
  • PublishedApril 28, 2020

प्रदेश कांग्रेस कमेटी व अपनी ओर से दिए सम्मान पत्र

 गुरदासपुर।कोरोना महामारी के दौरान फ्रंट पर डयूटी निभा रहे सेहत विभाग के कर्मचारियों को उत्साहित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर हलका गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा द्वारा सिविल सर्जन सहित समूह स्टाफ को सम्मानित किया गया। सिविल अस्पताल गुरदासपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा समूह डाक्टर व अन्य स्टाफ को प्रदेश कांग्रेस कमेटी व अपनी ओर से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विधायक पाहड़ा ने कहा कि हमारा जिला गुरदासपुर अभी तक कोरोना महामारी से बचा हुआ है। जिसमें सबसे अधिक योगदान डाक्टर, नर्स व अस्पतालों में काम करने वाले समूह स्टाफ का है। इसी तरह पुलिस विभाग, नगर कौंसिल कर्मचारियों द्वारा अपना अपना सहयोग किया जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। पाहड़ा ने कहा कि आज उनका सिविल अस्पताल में आकर डाक्टरों व समूह स्टाफ को सम्मानित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि समूह कर्मचारियों को उत्साहित किया जा सके ताकि वह आगे भी जिले को ग्रीन जोन में रखने के लिए लगातार काम करते रहे।

विधायक पाहड़ा ने बताया कि समूह डाक्टरों व कर्मचारियों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ और अपनी तरफ से सम्मान पत्र दिया गया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अस्पताल का समूह स्टाफ आगे भी अपनी डयूटी को इसी तरह से निभाते हुए जिले को कोरोना मुक्त रखने में सहयोग करता रहेगा। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. किशन चंद, एसएमओ डा. चेतना, मिल्क प्लांट गुरदासपुर के चेयरमैन एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा, केपीएस पाहड़ा, यूथ कांग्रेस के सिटी प्रधान नकुल महाजन आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire