Close

Recent Posts

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

विदेश (अमेरिका) भेजने के नाम पर 35 लाख की ठगी का आरोप, मामला दर्ज

विदेश (अमेरिका) भेजने के नाम पर 35 लाख की ठगी का आरोप, मामला दर्ज
  • PublishedMarch 14, 2020

गुुरदासपुर। विदेश (अमेरिका ) भेजने के नाम पर 35 लाख की ठगी मारने के मामले में थाना पुरानाशाला की पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला जांच के उपरांत दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता मलकीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी पुराना शाला की शिकायत की जांच डीएसपी (जांच) गुरदासपुर की ओर से की गई। जिसमें शिकायतकर्ता की शिकायत पर हरदीप सिंह तथा मलकीत सिंह पुत्र अनोख सिंह, ​सलविंदर ​कौर पत्नी अनौख सिंह निवासी बहादर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे अमेरिका भेजने के नाम पर उक्त ने 35 लाख रुपए की ठगी मार कर उसके साथ धोखा किया है। न ही वह पैसे वापिस कर रहे है और न ही विदेश भेजा। जांच अधिकारी कुलजीत सिंह ने बताया की जांच के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी संभव नही हो पाई है।

Written By
The Punjab Wire