Close

Recent Posts

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ 649ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਸਾਲ ਭਰ ਚੱਲਣ ਵਾਲੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, 2027 ਵਿੱਚ ਇਤਿਹਾਸਕ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਦਾ ਆਗਾਜ਼

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ 649ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਸਾਲ ਭਰ ਚੱਲਣ ਵਾਲੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, 2027 ਵਿੱਚ ਇਤਿਹਾਸਕ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਦਾ ਆਗਾਜ਼

ਹੋਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

मिल्क प्लांट के नजदीक स्थित एक होटल के कमरा नंबर 206 में चल रहा था जुआ,एक लाख 14 हजार की धनराशि के साथ पांच लोग गिरफ्तार, आरोपी जमानत पर रिहा

मिल्क प्लांट के नजदीक स्थित एक होटल के कमरा नंबर 206 में चल रहा था जुआ,एक लाख 14 हजार की धनराशि के साथ पांच लोग गिरफ्तार, आरोपी जमानत पर रिहा
  • PublishedSeptember 16, 2021

गुरदासपुर, 16 सिंतबर। थाना सिटी पुलिस गुरदासपुर ने जीडी रोट पर मिल्क प्लांट के नजदीक स्थित एक नामी हस्ती के होटल में जुआ खेलने वाले कुछ लोगों को धनराशि के साथ गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी होटल का कमरा नंबर 206 किराए पर लेकर वहां पर जुआ खेल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

जानकारी देते हुए एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे वह पुलिस पार्टी सहित गश्त करते हुए जब टी प्वाईंट मिलक प्लांट वेरका गुरदासपुर पहुचे तो उन्हें सूचना मिली की उक्त होटल के कमरा नंबर 206 में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। यदि तुरंत कार्रवाई की जाए तो उन्हें दबौचा जा सकता है। जिसके बाद पुलिस पार्टी सहित होटल में रेड किया गया तो नवदीप सिंह निवासी अब्बलखैर, जतिंदर निवासी बटाला, रिंकू निवासी जौड़ा छत्तरां, मनदीप कुमार निवासी दीनानगर और बलजीत सिंह निवासी तिब्बड़ी को जुआ खेलते हुए काबू किया गया। जिनसे एक लाख 14 हजार भारतीय करंटी नोट और 52 पत्ते ताश के बरामद किए गए। 

Written By
The Punjab Wire