Close

Recent Posts

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

जनजागरण अभियान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाला

जनजागरण अभियान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाला
  • PublishedJanuary 6, 2020

गुरदासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला गुरदासपुर द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के तहत चल रहे जनजागरण अभियान को लेकर एक कैंडल मार्च का आयोजन जिलाध्यक्ष अल्का महंत की अध्यक्षता में किया गया। इस कैंडल मार्च में भाजपा गुरदासपुर जिलाध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल विशेष तौर पर पहुंचे। जिला अध्यक्ष ने बडी कैंडल जलाकर इस कैंडल मार्च को रवाना किया।

इस मौके पर बोलते हुए परमिंदर सिंह गिल ने कहा कि भाजपा लोकहित और देशहित के लिए कड़े फैंसले ले रही है। आजादी के बाद से अटकी पडी लोगों की मांगों और देश की बडी बडी समस्याओं का मोदी सरकार हल निकाल रही है। लोगों में मोदी सरकार की अच्छी छवि के कारण विरोधी पार्टीयां परेशान हैं। वो किसी तरह देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती हैं, इसीलिए वो सीएए के नाम पर झूठ फैला रही हैं।यह कैंडल मार्च बारिश के कारण नेहरू पार्क की जगह महाजन हाल से शुरू होकर हनुमान चौंक में समाप्त हुआ। इस कैंडल मार्च प्लानिंग बोर्ड पूर्व चेयरपर्सन नीलम महंत,  बिंदिया सहित बडी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Written By
The Punjab Wire