Close

Recent Posts

CORONA ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

सेवा भारती ने कोरोना से बचाव के लिए बांटा आयुष काढ़ा

सेवा भारती ने कोरोना से बचाव के लिए बांटा आयुष काढ़ा
  • PublishedMay 25, 2021

गुरदासपुर, 25 मई (मनन सैनी)। कोरोना से बचाव के लिए सेवा भारती गुरदासपुर ने फिश पार्क व लेबरशैड पर दो दिन काढ़े का लंगर लगाया। जिसका शुभारंभ एसएसएस पंजाब के चेयरमैन रमन बहल ने काढ़ा पीकर किया।

प्रधान अजय पुरी ने बताया कि गत दिन 180 लोगों और आज 170 लोगों ने आयुष काढ़ा को ग्रहण किया। इस दौरान पतंजलि योग समिति से बीबी गुप्ता, शिव गौतम व सीनियर सिटीजन क्लब ने इस परिकल्प के लिए सेवा भारती की प्रशंसा की। इस मौके पर नील कमल, दीपक महाजन, दलबीर सिंह, अरुण महाजन, डा. उज्जवल अरोड़ा, अरुण शर्मा, अशोक महाजन, राजेश महाजन, अशोक गुलेरी, राकेश महाजन व सतीश महाजन उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire